CBSE के नाम पर फ्रॉड का मामला, स्कूलों को नोटिस जारी, फर्जी संगठन से सतर्क रहने की सलाह, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी 

सीबीएसई ने फर्जी खेल संगठन को लेकर नोटिस जारी किया है। साथ ही स्कूलों को आएसे संगठनों से सतर्क रहने की सलाह दी है। यदि स्कूल निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
cbse news

CBSE Notice: सीबीएसई ने खुद को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक सम्बद्ध  इकाई के रूप में घोषित कर दिया है। साथ ही एक फर्जी खेल संगठन को लेकर अलर्ट भी जारी किया हो। स्कूलों को निर्देश भी दिए गए हैं। केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस के यह जानकारी की दी कि सीबीएसई 8 जुलाई 2024 से ही स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है। जिसके तहत सेशन 2024-25 से  सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों के विजेता हर साल एसजीएफआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग ले पाएंगे।

फर्जी खेल संगठनों को लेकर सीबीएसई ने जारी अलर्ट

बोर्ड ने खेल आयोजनों के आयोजन और उनके भागीदारी के लिए सीबीएसई के नाम का उपयोग करने पर भी संगठन के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। साथ ही स्कूलों को फर्जी संगठनों द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग न लेने की सलाह दी है।

इस खेल संगठन को बताया फर्जी 

उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी नामक संगठन खेल आयोजनों के आयोजन के दौरान एसजीएसएफआई  और अन्य खेल निकायों द्वारा आयोजित की जा रही है प्रतियोगिताओं में भाग लेने के दौरान सीबीएसई के नाम का इस्तेमाल कर रहा है। अनजाने में स्कूल इस संगठन द्वारा आयोजित खेल आयोजनों में भाग भी ले रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews