साथी प्रोजेक्ट को लेकर CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, दी ये सलाह, 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को होगा लाभ, पढ़ें खबर

साथी प्रोजेक्ट को छात्रों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संसाधन इसपर उपलब्ध हैं। प्लेटफ़ॉर्म को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों को कुछ सलाह दी है। 
cbse news

CBSE Notice: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सम्बद्ध स्कूलों को Sathee प्रोजेक्ट को लेकर सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने पोर्टल पर उपलब्ध संसाधनों का अपने जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने किया अनुरोध किया l बोर्ड ने परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की सलाह भी दी है।

साथी (स्व- मूल्यांकन परीक्षण और प्रवेश परीक्षा के लिए सहायता एक प्रोजेक्ट है, जिसकी शुरुआत शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी कानपुर की साझेदारी के साथ की है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को फ्री में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रिसोर्स उपलब्ध करवाना है। इसके जरिए छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, एसएससी, क्लैट, आईबीपीएस, आरआरबी, आईसीएआर जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तैयारी में यह सहायक साबित हो सकता है।

मिलती है कई निःशुल्क सुविधाएं (SATHEE Portal Features)

यह प्लेटफॉर्म छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गतिशील इंट्रैक्टिव परीक्षण और मूल्यांकन का अवसर प्रदान करने की सुविधा देता है। विभिन्न भारतीय भाषाओं में हजार से अधिक वीडियो और कई मेंटरशिप का प्रश्न बैंक आईआईटी और एम्स के छात्रों से मार्गदर्शन भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। आईआईटी एम्स आदि संस्थाओं के प्रसिद्ध संकाय द्वारा मार्गदर्शन वीडियो लेक्चर और लाइव सेशन, सफल उम्मीदवारों द्वारा संचालित चर्चा एवं समस्या समाधान मंच, मूल्यांकन में ई लर्निंग भंडार और अन्य कई सुविधाएं इसपर फ्री में मिलती है।

बोर्ड परीक्षा के लिए भी करेगा मदद (CBSE Board Exam 2025)

प्लेटफ़ॉर्म पर पिछले वर्षों के हल प्रश्न पत्र, बोर्ड परीक्षा और प्रौद्योगिकी परीक्षाओं के लिए छात्रों की तैयारी के लिए सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में मासिक टेस्ट का भी प्रस्ताव है। यह टेस्ट निर्धारित समय के अनुसार तैयार किए गए सिलेबस पर आधारित होगा, जिसमें छात्रों को परीक्षा जैसी स्थिति के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एनसीईआरटी के उदाहरण समाधान और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी इस पर उपलब्ध हैं। बता दें 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews