छात्रों के लिए सुनहरा मौका, CBSE ने किया कहानी लेखन प्रतियोगिता का ऐलान, नोटिस जारी, जल्द करें आवेदन, पढ़ें पूरी खबर

अमृत काल कहानी लेखन प्रतियोगिता को लेकर सीबीएसई ने नोटिस जारी किया है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र भाग ले सकते हैं।
cbse news

CBSE News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कहानी लेखन में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। बोर्ड ने अपनी शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर “अमृत काल कहानी लेखन प्रतियोगिता” से संबंधित नोटिस जारी किया है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा लॉन्च किए गए राष्ट्रीय पुस्तकालय ऐप पर होगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच रचनात्मक विचारों को बढ़ावा देना है और उनके लेखन कला को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता से जुड़ी जरूरी बातें (Amrit Kal Story Writing Competition)

अमृत काल कहानी लेखन प्रतियोगिता के लिए छात्र 4 अक्टूबर 2024 तक ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं कहानी जमा करने की तारीख 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 है। यह कॉम्पिटिशन विशेषकर कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए हैं। स्टूडेंट्स भारत के लिए आशा, नवाचार और परिवर्तन को दर्शाने वाली कहानियाँ लिखकर जमा कर सकते हैं। कहानियों के जरिए भारत के सांस्कृतिक विरासत में योगदान दे सकते हैं।

सीबीएसई ने स्कूलों से किया अनुरोध (CBSE Circular)

सीबीएसई ने एफिलेटेड स्कूलों के प्रमुख को सर्कुलर जारी किया है। साथ ही उन्हें योग्य छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। स्कूलों को उनके  वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और विद्यालय के प्रमुख स्थानों पर प्रतियोगिता से संबंधित बैनर लगाने की सलाह भी दी है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (How to register?)

राष्ट्रीय पुस्तकालय ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। छात्र ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा “ndl.education.gov.in” पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 91-9319703004 पर कॉल कर सकते हैं या rashtriyaepustakalaya@qmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews