सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर CBSE ने जारी किया नोटिस, कॉलेज स्टूडेंट्स करें आवेदन, 31 अक्टूबर है लास्ट डेट, जानें डिटेल  

केन्द्रीय सेक्टर छात्रवृति योजना को लेकर सीबीएसई ने नोटिस जारी किया है। यूजी या पीजी में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तारीख भी घोषित हो चुकी है। 
oxford scholarship 2026

AI Generated Image

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 31 अक्टूबर तक योग्य विद्यार्थी अधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस दौरान छात्रवृति योजना को रिन्यू भी किया जा सकता है। इस संबंध केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नोटिस जारी किया है। सभी संस्थानों को इंस्टिट्यूट लॉग इन पर पर निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन एप्लीकेशन को सत्यापित करने का अनुरोध भी किया है।

सीबीएसई ने छात्रों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित कराने को भी कहा है। जरूरत पड़ने पर संस्थान को मूल्य दस्तावेज भी दिखाने की सलाह दी गई है। वरना आवेदन अमान्य हो सकता है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र योजना का लाभ उठा सकते हैं।  वर्ष 2024 के लिए पहले नवीनीकरण, वर्ष 2023 के लिए दूसरे, वर्ष 2022 के लिए तीसरे और 2021 के लिए चौथे नवीनीकरण के लिए नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

स्कॉलरशिप स्कीम की सहायता राशि

केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2008 में की गई थी। यह इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दिया जाता है। ताकि उनकी उच्च शिक्षा में कोई बाधा न हो। इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू होती हैं। पहले 3 वर्ष तक सहायता राशि 12,000 रुपये होती है। चौथे और पाँचवे साल 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार प्रदान करती है।

कौन उठा सकता है लाभ?

इस स्कॉलरशिप स्कीम तीन, चार या पांच वर्षीय यूजी प्रोग्राम और 2 वर्ष पीजी प्रोग्राम के लिए उपलब्ध है। हालांकि सहायता राशि कोर्स की अवधि और स्तर पर निर्भर करती है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। छात्रों का 80% के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य होता है। इसके अलावा परिवार की एनुअल इनकम 4.5 लख रुपये से कम होनी चाहिए। किसी अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ  उठाने वाले स्टूडेंट्स आवेदन नहीं कर सकते। डिप्लोमा स्टूडेंट्स और 12वीं बाद ड्रॉप आउट स्टूडेंट भी अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews