
Central Sector Scholarship Scheme: केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना (CSSS) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। छात्रों और नोडल अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं।
वर्ष 2024-25 के लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम वर्ष 2023 के लिए प्रथम नवीनीकरण, वर्ष 2022 के लिए द्वितीय नवीनीकरण, वर्ष 2021 के लिए तृतीय नवीनीकरण और 2020 के चतुर्थ नवीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
क्या है CSSS? (Central Sector Scholarship Scheme Eligibility)
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ 12वीं, यूजी और पीजी स्टूडेंट्स उठा सकते हैं। इसके लिए आवेदक के परिवार की सलाना न्यूनतम आय 8 लाख रुपये से कम चाहिए। योजना के तहत योविद्यार्थियों को हर साल 20,000 रुपये की स्कॉलरशिप पाठ्यक्रम पूरा होने तक मिलती है। ग्रेजुएशन के पहले 3 साल तक सालाना स्कॉलरशिप की राशि 10,000 रुपये होती है। वहीं 5 वर्ष के इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए चौथ और 5 वर्ष में 20,000 रुपये सलाना राशि दी जाती है। वहीं पीजी छात्रों को 20,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है।
छात्रों और नोडल ऑफिसर को सीबीएसई की सलाह (CBSE Notice)
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक वर्ष 2024-25 में नई छात्रवृत्ति और नवीनीकरण के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड में सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन ऑनलाइन करने और संस्थानों में अपने ऑनलाइन आवेदन सत्यापित करने की सलाह दी है ऐसा न करने पर एप्लीकेशन को अमान्य समझ जाएगा। सीबीएसई ने संस्थान के सभी नोडल अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदनों का समय से सत्यापन करने का निर्देश भी दिया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

