CBSE का नोटिस: स्वतंत्रता दिवस पर होगी कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, छात्र 31 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन 

भारत सरकार स्वतंत्रता दिवस 2025 पर MyGov पोर्टल पर कई गतिविधियों का आयोजन करने वाली है। जिसे लेकर सीबीएसई ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। छात्र इसमें भाग्य ले सकते हैं। डेडलाइन नजदीक है। 
CBSE news

15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर रक्षा मंत्रालय माय गवर्नमेंट पोर्टल के साथ मिलकर कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। जो जो स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 का ही हिस्सा हैं। इन गतिविधियों को लेकर केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया।

इन गतिविधियों का उद्देश्य स्कूली बच्चों और आम जनता में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। इसके जरिए छात्रों को यह रचनात्मकता को प्रदर्शित करने, राष्ट्रीय गौरव को अभिव्यक्त करने और भारत की समृद्धि विरासत और स्वतंत्रता साहस अधिकता के मूल्यों के साथ जुड़ाव को गहरा करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा।

31 जुलाई तक भाग लेने का मौका 

गतिविधियों की लिस्ट में “ऑपरेशन सिंदूर” पर निबंध लेखन और सशक्त भारत पर पेंटिंग कंपटीशन शामिल हैं। इसके अलावा “नए भारत को आकार देने में महिलाओं का योगदान”, “भारत रणभूमि”, और “आत्मनिर्भर इन्नोवेशन इन नेशनल सिक्योरिटी” जैसे टॉपिक पर क्विज आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। स्टूडेंट्स अपनी प्रविष्टियां माय गवर्नमेंट पोर्टल पर जाकर 31 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। सीबीएसई ने नोटिस में प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए आवेदन के लिंक भी साझा की है।

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले माय गवर्नमेंट पोर्टल www.mygov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर “Activities” के सेक्शन में जाकर “Caimpaign” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा अब “Independence Day 2025” के विकल्प को चुनें।
  • स्क्रीन पर सभी प्रतियोगिताएं और गतिविधियों की लिंक मिलेगी।
  • “Participate Now” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए यूजर है तो सबसे पहले “Register Now” के ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर मोबाइल नंबर या ईमेल और ओटीपी के जरिए लॉग इन करें।
  • गाइडलाइंस का पालन करते हुए जरूरी जानकारी के साथ अपनी प्रविष्टि जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews