10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, गाइडलाइंस भी जारी, रखें इन बातों का ख्याल 

प्राइवेट छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 12 सितंबर से एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड से महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी की है।
cbse

CBSE Board Exam 2025:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए एग्जामिनेशन फॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। एग्जाम फॉर्म सबमिशन को लेकर गाइडलाइंस भी जारी की है। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/newsite/private/index.html पर जाकर एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ख्याल (CBSE Private Students Board Exam 2025)

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सभी फॉर्म और शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन मोड में छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदक को स्वीकार भी नहीं किया जाएगा। 2023 और उससे पहले के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन या पोर्टल में अपना विवरण जैसे रोल नंबर और पास होने का वर्ष इत्यादि जानकारी दर्ज करनी होगी। यह जानकारी पूरी तरीके से सही होनी चाहिए। गलत जानकारी के कारण आप एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म में चुने गए शहर के हिसाब से ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कोई दस्तावेज छूट जाता है तो ऐसी स्थिति में आवेदन भी अस्वीकार किया जा सकता है। छात्रों को खुद से ही अपना फार्म भरने की सलाह दी जाती है। किसी प्रकार की जानकारी या प्रश्न के लिए छात्र सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8002 पर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

कितनी है एग्जाम फीस? ( CBSE Private Students Exam Fees)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews