कक्षा 7वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! CBSE कर रहा फ्यूचर टेक ओलंपियाड का आयोजन, 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन 

सीबीएसई ने फ्यूचर टेक ओलंपियाड को लेकर नोटिस जारी किया है। बिना किसी फीस स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कक्षा 8वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। 
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फ्यूचर टेक ओलिंपियाड 2025 का ऐलान किया है। इससे संबंधित नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in भी जारी किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन सीबीएसई आईबीएम के साथ मिलकर कर रहा है। इसका समापन 28 नवंबर को होने वाला है। यह ओलंपियाड एक नेशनल प्लेटफार्म है, जो छात्रों के उभरती प्रौद्योगिकी और भविष्य के लिए तैयार कौशल के नॉलेज का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस साल का फ्यूचर टेक ओलंपियाड विशेष रूप से स्थिरता पर केंद्रित है। इसकी थीम “प्रौद्योगिकी और स्थिरता को एकाकृत करना, छात्रों को भविष्य के लिए कुशल बनाना है” है।  ताकि स्टूडेंट वास्तविक विश्व की पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान कर सकें और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें।

कौन ले सकता है भाग?

कक्षा कक्षा सातवीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स  इसका हिस्सा बन सकते हैं। ओलंपियाड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, स्थिरता और अन्य  आभासी प्रौद्योगिकियों की योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। इसमें भाग लेने से पहले सभी प्रतिभागी छात्रों को निर्धारित लर्निंग पाथ के अनुसार सभी मॉड्यूल  पूरे करने होंगे। यह मॉड्यूल फ्यूचर के ओलिंपियाड के लिए जरूरी तैयारी है। पंजीकरण के बाद स्कूलों को इससे संबंधित डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

नोट कर लें जरूरी तारीख 

इस ओलंपियाड के लिए 15 नवंबर 2025 तक स्कूल अपने स्टूडेंट को ऑफिशल वेबसाइट http://www.futuretecholympiad.com पर ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। 25 नवंबर से पहले उपयुक्त परीक्षा तिथियां का चयन भी करना होगा। अधिकतम छात्र भागीदारी वाले टॉप 10 स्कूलों को एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट परफॉर्म करने वाले छात्रों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स को भागीदारी प्रमाण पत्र मिलेगा।

नहीं लगेगी फीस 

इस ओलंपियाड में पात्र स्टूडेंट बिना किसी की भाग ले सकते हैं। ओलंपियाड के लिए पंजीकरण करने वाले स्कूलों से आईबीएम की टीम संपर्क करेगी। प्रधानाचार्य को इस ओलंपियाड में भाग लेने वाले अधिकतम छात्रों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने की सलाह भी बोर्ड ने दी है। ताकि भविष्य के लिए जिज्ञासा, नवाचार और कौशल को बढ़ावा मिल सके। किसी भी प्रश्न के लिए पर mailto:contact@futuretecholympiad.com ईमेल किया जा सकता है। इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी ऑफिशल वेबसाइट www.futuretecholympiad.com पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews