CBSE Result 2024: छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, सीबीएसई ने किया ऐलान, 20 मई के बाद जारी होंगे बोर्ड परीक्षा के परिणाम

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित होंगे। 39 लाख छात्रों को रिजल्ट के लिए 15 दिनों का इंतजार करना होगा।
cbse board result 2024

CBSE Result 2024: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर नई और बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) के ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित होंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं है।

cbse result

इससे पहले 10 मई तक रिजल्ट जारी होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। पिछले साल परिणाम 12 मई को घोषित होने वाले थे। लेकिन इस साल छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा। बता दें कि इस साल परीक्षा में 39 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक चली थी। वहीं 12 वीं की परीक्षा 2 अप्रैल 2024 को खत्म हुई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अलग-अलग तरीके से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Umang App और DigiLocker पर भी स्कोरकार्ड्स उपलब्ध होंगे। नीचे रिजल्ट से संबंधित सारी ऑफिशियल वेबसाइट दी गई है।

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.in
  • results.gov.in

डीजीलॉकर के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाएंगे।
  • अपना अकाउंट क्रीऐट करें।
  • लॉगइन करने के बाद होमपेज पर सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें और रिजल्ट चेक करें।

रिजल्ट में मिलेगी ये जानकारी

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में प्रत्येक विषय का अंक और अधिकतम अंक की जानकारी होगी। कुल अंक और कॉम्पार्टमेंट स्टेटस के बारे में भी स्कोरकार्ड बताएगा। इस बार रिजल्ट में पास पर्सेंटेज, जेंडर वाइज़ रिजल्ट और टॉपर्स की जानकारी बोर्ड नहीं देगा। मतलब सीबीएसई ने इस साल बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की घोषणा ना करने का निर्णय लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews