CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, सप्लीमेंट्री परिणाम पर भी अपडेट, देखें खबर

10वीं और 12वीं पूर्णमूल्यांकन लॉट 2 के परिणाम सीबीएसई ने जारी कर दिए हैं। छात्र https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
cbse news

CBSE Revaluation Result: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं पूर्णमूल्यांकन लॉट 2 के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि सीबीएसई ने रिवैल्यूएशन लॉट 1 परिणाम 26 जून को जारी किए थे।

मई में शुरू हुई थी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

सीबीएसई ने 13 मई 2024 को बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए रहे। अपने अंकों से असन्तुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी गई थी। कक्षा 10वीं के लिए रिवैल्यूएशन प्रक्रिया 20 मई से 24 मई तक जारी थी। वहीं कक्षा 12वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 17 से 21 मई 2024 तक चली थी।

सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट कब आएंगे?

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के सप्लीमेंट्री या कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को किया था। 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड अगस्त में परिणाम घोषित कर सकता है। 22 हजार से अधिक छात्र पूरक परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार https://results.cbse.nic.in/ पर जाकर स्कोर चेक कर पाएंगे।

ऐसे चेक करें रिवैल्यूएशन का रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • अब “Results” के टैब पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ कक्षा 10वीं/.12वीं के “After Revaluation/Verification Lot-2 Result-2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर वेररिफिकेशन का रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट का पीडीएफ़ निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews