
CBSE Supplementary Exam 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा 15 जुलाई सोमवार से शुरू होने जा रही है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस और प्रवेश प्रवेश पहले ही जारी कर दिए हैं। एग्जाम हॉल और केंद्र पर छात्रों को कुछ दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा। बता दें कि 12वीं पूरक परीक्षा एक दिन में ही समाप्त हो जाएगी। वहीं 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई तक चलेगी।
ऐसे करें खुद को परीक्षा के लिए तैयार
- भोजन का ख्याल रखें। सही खाएं और खुद को हाइड्रैट करें। एग्जाम से पहले शरीर को आराम दें। अच्छी नींद जरूर लें।
- किसी भी नए टॉपिक को शुरू न करें। प्रश्न पत्र के पैटर्न और फॉर्मेट को अच्छे से समझ लें। अपने कमजोर बिंदुओं पर ध्यान दें।
- खुद पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इससे परफॉरमेंस में भी सुधा होता है।
- परीक्षा के दिन खुद को शांत रखें। लास्ट मिनट घबराहट को नज़रअंदाज़ करें।
सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस
- छात्र अपने साथ एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड जरूर लें जाएं। प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
- परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले जरूर पहुंचे।
- स्कूल यूनिफ़ॉर्म या कोई आरामदायक कपड़े पहनें।
- छात्रों को ब्लू या ब्लैक बॉलप्वाइंट पेन, पेंसिल बॉक्स, इरेजर, इत्यादि स्टेशनरी सामग्री एग्जाम हॉल में ले जाने अनुमति होगी। बिना कैलकुलेटर वाली घड़ी ले जा सकते हैं।
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कि मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच ले जानें की अनुमति नहीं होगी। टेक्सबुक, नोट्स, फ़्लैशकार्ड इत्यादि चीजें भी मान्य नहीं होंगी। यदि कोई छात्रको इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- चीटिंग या किसी अन्य छात्र की कॉपी भी ना करें।
- प्रश्न पत्र कुछ भी ऐसा ना लिखें, जो आपके उत्तर का हिस्सा नहीं है।
- बिना इजाजत परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

