कक्षा 9वीं-10वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE करेगा AI बूटकैंप का आयोजन, नोटिस जारी, नहीं लगेगी कोई फीस 

सीबीएसई ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पढ़ने वाले छात्रों के लिए बूटकैंप का ऐलान किया है। नोटिफिकेशन भी जारी किया है। 9वीं और 10वीं के छात्र इसका हिस्सा बन सकते हैं। 
CBSE nasha mukt yuva talkathon

इन दिनों AI का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। सीबीएसई भी इसे शिक्षा व्यवस्था में शामिल करने के लिए कई कदम उठा चुका है। अब केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बूटकैंप का ऐलान किया है। इसमें कक्षा 9वीं और 10वीं  के वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहे हैं।

बूटकैंप के लिए सीबीएसई ने इंटेल के साथ साझेदारी की है। इसका आयोजन वर्चुअल मोड में किया जाएगा। पाइथन के साथ कोडिंग पर जोर दिया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित किया है। नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें आवेदन की लिंक साझा की है। स्कूलों छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बूटकैंप की तारीख और समय

बूट कैंप की शुरुआत 7 अप्रैल से होने वाली है। समय और तारीख की घोषणा सीबीएसई ने कर दी है। स्कूलों को इसमें भाग लेने के तारीख चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं बोर्ड से स्कूलों से इस संबंध में फीडबैक भी मांगा गया है। वे ईमेल ai4cbse@gmail.com के जरिए सीबीएसई से संपर्क कर सकते। नीचे बूटकैंप का शेड्यूल दिया गया है-

  • 7 से 22 अप्रैल- शाम 4:00 से 6:00 बजे तक
  • 9 से 22 मई- शाम 4:00 से 6 बजे तक
  • 2 से 17 जून- शाम 4:00 से 6:00 बजे तक
  • 7 से 22 जुलाई- शाम 4 से 6 बजे तक
  • 4 से 20 अगस्त- शाम 4 से 6 बजे तक

बूटकैंप से जुड़ी जरूरी बातें

रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों या स्कूलों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। इस बूट कैंप में अधिकतम 200 छात्र शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने पंजीकरण से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी की है। यदि रजिस्ट्रेशन के लिंक लिंक या हाइपरलिंक काम नहीं करता है, शास्त्र ब्राउज़र पर लिंक को कॉपी-पेस्ट करके पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर इनविटेशन लिंक भेजा जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews