CG Board 10th 12th Result 2024 : छात्रों का इंतजार खत्म, 9 मई को जारी होंगे बोर्ड एग्जाम के नतीजे, इन तरीकों से कर सकेंगे चेक

CGBSE की ओर से 10TH 12TH का रिजल्ट 9 मई को जारी करने की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा दोपहर 12:30 पर जारी किया जाएगा। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जायेगा और छात्र नतीजे चेक कर पाएंगे।
jac Board Exam

CGBSE CG Board 10th-12th Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 9 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  द्वारा एक साथ 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे।छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र ऑनलाइन जाकर मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे हालांकि यह ओरिजिनल नहीं होगी। मूल मार्कशीट संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।

9 मई सीजी बोर्ड के नतीजे, टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 9 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी होगा। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की टॉप-10 सूची भी जारी की जाएगी। आचार संहिता की वजह से इस बार राज्य के शिक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
  • बता दे कि छग में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जाता है। मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

पास होने के लिए इतने नंबर लाना जरूरी

बता दे कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है। वहीं जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा जल्द सूचना जारी की जाएगी। वही अगर छात्र प्राप्त नंबरों से असंतुष्ट हैं तो वो दोबारा से कॉपी चेक कराने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

फरवरी-मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 से 24 मार्च और 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक हुआ था। दोनों ही कक्षाओं का मिलाकर इस वर्ष 7 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। इसमें से इंटरमीडिएट में 4 लाख एवं 10वीं कक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए राज्य में 36 केंद्र बनाए थे । 16 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम भी पूरा हो था और अब 9 मई को रिजल्ट जारी हो रहा है।

रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • बेवसाइट से – छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना है।वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है।अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा जहां से आप इसकी जांच कर सकते हैं और मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
  • SMS द्वारा- स्टूडेंट्स ऑनलाइन के अलावा रिजल्ट ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए फोन के मैसेज में जाकर CG10 रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें। 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए CG12 टाइप करें और इसी नंबर पर भेज दें। इससे आपको आपके फोन पर रिजल्ट मिल जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews