लॉ एडमिशन टेस्ट की कर रहे हैं तैयारी तो यह खबर जरूर पढ़ें, हुए यह बदलाव

लॉ एडमिशन टेस्ट की कर रहे हैं तैयारी तो यह खबर जरूर पढ़ें, हुए यह बदलाव

भोपाल। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट-2020) 10 मई 2020 को होना है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने इस परीक्षा में कई बदलाव किए हैं। सवालों की संख्या 200 से घटाकर 120 से 150 कर दी गई है। क्वांटिटेटिव टेक्निक्स, इंग्लिश, डिडक्टिव रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग के सवाल आएंगे। जीके में भी सिर्फ करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल आएंगे। क्लैट कंसोर्टियम ने इन बदलावों से जुड़ा प्रेस नोट जारी किया है, लेकिन विस्तृत नोटिफिकेशन अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए 1 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन होंगे, जबकि परीक्षा ऑफलाइन होगी।

जानकारी के मुताबिक कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने गरीब स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। साथ ही शिक्षकों को अपना कौशल बढ़ाने के लिए फेलोशिप दी जाएगी। अभी यह तय किया जाएगा कि एक शैक्षिक सत्र में कितने स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी। शिक्षकों को भी फेलोशिप देने का भी निर्णय किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews