ये हैं भारत के 10 सबसे सस्ते प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, फीस बेहद कम, बन सकते हैं MBBS के लिए बेस्ट ऑप्शन, देखें लिस्ट 

कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेज कम फीस में एमबीबीएस कोर्स ऑफर करते हैं। छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से 12वीं बाद इनमीं दाखिला ले सकते हैं। ऐसे ही संस्थानों के बारे में यहाँ बताया गया है। 
costliest medical colleges in india

AI Generated

Cheapest Private Medical Colleges in India: लाखों छात्रों डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। इसके नीट यूजी समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होते हैं। सरकारी मेडिकल को एमबीबीएस के लिए बेस्ट माना जाता है। इनकी फीस भी काफी कम होती है। हालांकि कॉलेजों में दाखिला लेना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए नीट यूजी परीक्षा में टॉप स्कोर लाना अनिवार्य होता है। सभी विद्यार्थी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाते।

देश के ज्यादातर प्राइवेट कॉलेज मोटी फीस के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन कुछ ऐसे मेडिकल कॉलेज भी हैं, जो कम शुल्क में एमबीबीएस कोर्स ऑफर कर रहे हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ संस्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि कॉलेज की फीस लोकेशन, सुविधाएं, प्लेसमेंट और सुविधाओं पर निर्भर करती है। इनमें समय-समय पर बदलाव भी होता रहता है। इसलिए कॉलेजों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

सीएमसी, वेल्लोर

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, वेल्लोर को सबसे सस्ता प्राइवेट मेडिकल कॉलेज माना जाता है। यह एमबीबीएस, एमडी बीपीटी, बीडीएस समेत कोर्सेज ऑफर करता है। एमबीबीएस प्रोग्राम के लिए सलाना फीस 50 से 60 हजार रुपये सलाना होती है। 12वीं के बाद नीट स्कोर के जरिए दाखिला लिया जा सकता है।

महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज

महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (एमजीआईएमएस), वर्धा भी इस लिस्ट में शामिल है। यह देश का पहला ग्रामीण मेडिकल कॉलेज है। कई यूजी और पीजी मेडिकल प्रोग्राम ऑफर करता है। इसमें भी नीट यूजी स्कोर के जरिए दाखिला मिलता है।। इसका मैनेजमेंट कस्तूरबा हेल्थ सोसायटी द्वारा किया जाता है। हर साल 100 उम्मीदवारों को एमबीबीएस में एडमिशन मिलता है।

आर्मी कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली 

आर्मी कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी भी एक मेडिकल कॉलेज है। इसमें हर साल नीट यूजी स्कोर के तहत एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 100 उम्मीदवारों का एडमिशन लिया जाता है।

लिस्ट में ये मेडिकल कॉलेज भी शामिल 

  • एसडीम कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, धारवाड़ कर्नाटक
  • त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तिरुचिरापल्ली
  • एमएस रमैया मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर
  • कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मंगलौर
  • महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अगरोहा, पंजाब
  • सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर
  • केम्पेगौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान (KIIMS), बेंगलुरू
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews