शुरू हुई JEECUP राउंड 7 (special round) के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया, पढ़ें खबर

JEECUP द्वारा राउंड 7, जिसे स्पेशल राउंड भी माना जाता है, अब इसके लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार अब सीधे इस लिंक के माध्यम से चॉइस लॉक कर सकते हैं।
शुरू हुई JEECUP राउंड 7 (special round) के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया, पढ़ें खबर

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया के सातवें और विशेष राउंड (राउंड 7) के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। दरअसल यह काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका होने वाला है जिन स्टूडेंट्स को अब तक सीट नहीं मिल सकी हैं या फिर अपनी प्राथमिकता के कॉलेज और कोर्स में प्रवेश पाना चाहते हैं।

दरअसल इसके लिए अब इच्छुक उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि कई उम्मीदवार इस प्रक्रिया के लिए इंतजार कर रहे थे। वहीं अब यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिससे वह इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यहां जानिए कैसे कर सकते हैं चेक (JEECUP Counselling)

जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवार को राउंड 7 (विशेष राउंड) में भाग लेना हैं, अब वे सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाकर ‘राउंड 7 (विशेष राउंड) चॉइस फिलिंग’ के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं इसके बाद, लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन भी कर सकते हैं। वहीं लॉगिन करने के बाद, अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें और फिर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करके अपनी चॉइस को लॉक कर दें।

जानिए कब आएगा सीट आवंटन का परिणाम?

दरअसल प्रमुख तिथियां और प्रक्रिया पर नजर डालें तो चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है, जबकि सीट आवंटन का परिणाम 7 अक्टूबर 2024 को घोषित किया जाने वाला है। इसके साथ ही दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक जिला सहायता केंद्रों पर जाएगी। वहीं उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित भी करना होगा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी चॉइस फिलिंग को पूरा कर सकें और समय पर सीट आवंटन के बाद दस्तावेज़ सत्यापन भी अनिवार्य रूप से करवा पाएं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews