CSIR UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, शेड्यूल भी जारी, लगेगी इतनी फीस, जानें डिटेल

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन की तारीख घोषित हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक जारी रहेगी। परीक्षा जुलाई में होगी। आइए एक नजर फीस, पात्रता और एग्जाम पैटर्न पर डालें- 
CSIR UGC NET

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर 19 जून 2026 रात 11:50 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 20 जून 2026 है। करेक्शन पोर्टल 22 जून से लेकर 23 जून तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवारों को इस दौरान आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए कुछ नियमों का पालन की करना होगा।  मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस समेत कुछ डिटेल में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये। ओबीसी एनसीएल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये और एससी/एसटी/PwD/PwBD/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये है। एनटीए ने पात्रता, प्रश्न पत्र का पैटर्न, कोर्स कोड और सिलेबस की जानकारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दी है।  जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। किसी प्रकार के स्पष्टीकरण या प्रश्न के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

पात्रता और आयु सीमा 

यूजीसी नेट के लिए उम्मीदवारों का 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री का होना अनिवार्य है। पीजी के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। JRF के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी दाखिले के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होती।

एग्जाम शेड्यूल और सिलेबस

17 और 18 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट में 5 पेपर शामिल होते हैं:- केमिकल साइंस, एटमॉस्फेरिक ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज। प्रत्येक टेस्ट में तीन भाग होते हैं।पेपर के बीच कोई भी ब्रेक नहीं मिलेगा। उम्मीदवार http://www.csirhrdg.res.in/ पर जाकर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन फॉर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  8. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews