खुल गया CUET PG का करेक्शन पोर्टल, आवेदन में सुधार का मौका, अहम नोटिस जारी, 13 मार्च से परीक्षा 

सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार का मौका एनटीए एक बार ही देगा। कुछ विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
CUET PG 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी पोर्टल एन्ट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2025) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए करेक्शन पोर्टल खुल चुका है। उम्मीदवार 2 दिनों के भीतर आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा छात्रों को 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी रात 11:50 बजे तक प्रदान की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच होगा।

एनटी ने उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर आवेदन पत्र में दर्ज किए गए विवरण को सत्यापित करके जरूरत पड़ने पर उनमें सुधार करने की सलाह दी है। 12 फरवरी के बाद एप्लीकेशन में सुधार या बदलाव का अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए एप्लीकेशन में सावधानी पूर्वक सुधार करने की सलाह एजेंसी द्वारा दी गई है।

शुल्क भुगतान को लेकर एनटीए की सलाह

एनटीए ने कहा कि, “जरूरत हो तो अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होगा। कैटेगरी या पीडबल्यूडी में परिवर्तन के मामले में शुल्क राशि पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।  यदि कोई अतिरिक्त शुल्क भुगतान किया गया है तो उसे वापस नहीं किया जाएगा।” उम्मीदवार क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिए शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

किन विवरण में कर सकते हैं सुधार?

  • उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, अस्थाई और वर्तमान पता फोटोग्राफ और सिग्नेचर में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम इनमें से किसी विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की जानकारी में बदलाव करने की अनुमति होगी।
  • उम्मीदवार वर्तमान और स्थायी एड्रेस के अनुसार परीक्षा सिटी सिलेक्शन में बदलाव कर सकते हैं।
  • जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटिगरी और टेस्ट पेपर कोड में भी बदलाव करने की अनुमति होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews