CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, जल्द घोषित होंगे परिणाम, ये तारीख कर लें नोट

JEE Mains 2024

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आन्सर-की (Answer Key) जारी कर है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 30 जून का समय दिया गया है। रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 जुलाई तक परीक्षा के परिणाम घोषित हो सकते हैं। हालांकि अब तक एनटीए की इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

30 जून तक आन्सर-की ऑबजेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। जिसके बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। संभावनाएं है कि रिजल्ट की घोषणा से पहले फाइनल आन्सर-की जारी होगी। बता दें कि 28 जून को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडीडेट्स को 200 रुपये शुल्क का भुगतान प्रत्येक प्रश्न के लिए करना होगा।

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमारी के पिछले कई घोषणाओं के मुताबिक एनटीए परीक्षा खत्म होने के बाद 15 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर सकता है, अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख निर्धारित नहीं की गई है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करते रहें।

बता दें कि इस बार कुल 14,90,000 उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हुए हैं। एनटीए द्वारा देशभर के 387 शहरों और देश के बाहर 24 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई थी। 21 मई से लेकर 23 जून तक 9 चरणों में एग्जाम आयोजित हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews