अकाउंटेंसी छात्रों के लिए एनटीए करेगा CUET UG रि-टेस्ट का आयोजन, आवेदन शुरू, 23 मई तक दें सहमति, इन 4 बातों का रखें ख्याल

एनटीए ने अकाउंटेंसी विषय के लिए रिटेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। 23 मई को सहमति जमा करने का मौका है। इससे संबंधित गाइडलाइंस भी जारी की गई है। 
cuet ug 2025

सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अकाउंटेंसी पेपर के लिए रि-टेस्ट का ऐलान किया है। यह सिलेबस से जुड़ी समस्याओं को लेकर उठाया गया है। पैटर्न में भी बदलाव हुआ है। जो भी उम्मीदवार 13 से 16 मई के बीच आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें पुनर्परीक्षा में शामिल होने का विकल्प दिया दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 23 मई तक उम्मीदवार सहमति दें सकते हैं।

एनटीए ने सीयूईटी यूजी रि-टेस्ट (CUET UG 2025) को लेकर नोटिस जारी किया है। जिसमें एप्लीकेशन लिंक भी साझा किया है। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉग इन करना होगा। यह सुविधा शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। समय, तारीख और रि-टेस्ट से जुड़ी अन्य जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जल्द ही उपलब्ध होगी। किसी भी समस्या को लेकर उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

 एनटीए ने अभ्यर्थियों को दी ये 4 सलाह 

  • यह अवसर केवल उन छात्रों को प्रदान किया जाएगा जो 13 से 16 में के बीच आयोजित हुए अकाउंटेंसी पेपर में शामिल हुए थे।
  • एक बार यदि कोई उम्मीदवार रि-टेस्ट  में शामिल होता है तो इसके आधार पर ही एनटीए स्कोर प्रदान करेगा पहले अटेम्प्ट। पहले अटेम्प्ट को रद्द कर दिया जाएगा।
  • यदि कोई कैंडीडेट्स रिटेस्ट के लिए सहमति देता है लेकिन इसमें उपस्थित होने में विफल हो जाता है तो ऐसी स्थिति में छात्र को “Absent” मार्क किया जाएगा और अकाउंट से पेपर में कोई भी अंक प्रदान नहीं किए जाएंगे।
  • यदि कोई उम्मीदवार रिटेस्ट के लिए अप्लाई नहीं करता है तो उसके स्कोर तो उसका स्कोरकार्ड पिछले अटेम्पट के आधार पर तैयार किया जाएगा।

पैटर्न में हुआ ये बदलाव 

टेस्टिंग एजेंसी ने अकाउंटेंसी पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है। नए नियम 22 मई  से आयोजित होने वाली परीक्षा में लागू किए जाएंगे। नई प्रणाली के तहत अब प्रश्न पत्र में एक विकल्प शामिल होगा। “यूनिट V” या “यूनिट V के लिए वैकल्पिक के प्रश्नों” के बीच स्टूडेंट को चयन करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews