CUET UG 2025 रिजल्ट घोषणा के बाद क्या करें? अभ्यर्थी समझ लें एडमिशन प्रोसेस, ऐसे तैयार होगा स्कोरकार्ड, पढ़ें पूरी खबर

सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा जुलाई में होने की संभावना है। स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। इससे पहले उम्मीदवार को यह पता होना चाहिए कि स्कोरकार्ड कैसे तैयार होगा और दाखिले के नियम क्या हैं?
CUET PG 2026

AI Generated Image

सीयूईटी यूजी परीक्षा खत्म हो चुकी है। रिजल्ट घोषणा के बाद एडमिशन प्रक्रिया होगी। यूनिवर्सिटी या कॉलेज इसके लिए अलग नियम निर्धारित करेंगे। पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम जुलाई में घोषित होंगे। वहीं उत्तर कुंजी जून में जारी होगी। हालांकि इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कोई भी घोषणा नहीं की है।

कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-यूजी स्कोर (CUET UG 2025) अकादेमिक सेशन 2025-26 तक ही मान्य होगा। यह फाइनल आन्सर-की पर आधारित होगा। इसलिए रि-वैल्यूएशन या रिचेकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड की फिजिकल कॉपी एनटीए द्वारा नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य के संदर्भ में प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कैसे होगा एडमिशन?

सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित होने से उम्मीदवार को कोई अधिकार नहीं मिलता कि वह अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकें। मेरिट लिस्ट में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल और दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों की होगी। प्रतिभागी संस्थान अपने विभिन्न प्रोग्राम के लिए सीयूईटी यूजी स्कोर का इस्तेमाल करते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय संबंधित प्रोग्राम के लोए काउंसलिंग या प्रवेश कार्यक्रम और मेरिट सूची घोषित करेंगे। इससे संबंधित जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मेरी सूची तैयार करने में एनटीए की कोई भूमिका नहीं रहेगी।

ऐसे तैयार होगा स्कोरकार्ड

स्कोरकार्ड नॉर्मलाइजेशन मेथड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। कई विषयों के लिए सीयूईटी परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी। किसी भी विषय के प्रश्न अलग-अलग होते हैं। सभी के लिए समानता बनाए रखना मुश्किल होता है। कठिनाई स्तर भी एक नहीं होता। इसलिए नॉर्मलाइजेशन मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। प्रत्येक विषय में प्रत्येक उम्मीदवार के कच्चे अंको को लिक्विड परसेंटाइल पद्धति का उपयोग करके सामान्यकृत किया जाएगा। यह प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग होगा। प्रत्येक उम्मीदवार के रॉ अंक को तीन चरणों में एनटीए बांटेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews