CUET UG 2026 स्कोर से मिलेगा B.Tech प्रोग्राम में दाखिला, यहाँ देखें कॉलेजों की लिस्ट

सीयूईटी यूजी के जरिए कई कॉलेज बीटेक प्रोग्राम ऑफर करते हैं। इस सूची में दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई सरकारी और प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं। बिना जेईई मेंस स्कोर यहाँ दाखिला लिया जा सकता है। 
JEE Main 2026 top 10 nit

AI Generated Image

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) देश के सबसे बड़े प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर बीएचयू, दिल्ली विश्वविद्यालय समेत कई सेंट्रल, स्टेट, प्राइवेट ओर डीम्ड यूनिवर्सिटी में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। सीयूईटी यूजी परीक्षा के तहत बैचलर्स इन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में भी कई कॉलेज एडमिशन लेते हैं। हालांकि कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रम की उपलब्ध होते हैं। इसके लिए जेईई मेंस या जेईई एडवांस्ड स्कोर की जरूरत भी नहीं पड़ती। ऐसे ही कुछ कॉलेजों के नाम यहां बताए गए हैं।

वर्तमान में सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 30 जनवरी तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 31 जनवरी तक शुल्क भुगतान कर पाएंगे। परीक्षा का आयोजन 11 से लेकर 31 मई तक सीबीटी मोड में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होने वाला है। इसके बाद विश्वविद्यालयों द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस साल 200 से अधिक यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी से एडमिशन मिलने वाला है। एनटीए ने लिस्ट भी जारी कर दी है। हालांकि सूची में बदलाव भी हो सकता है। आइए जानें किन कॉलेजों में बीटेक कोर्स उपलब्ध हैं?

ये हैं सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आंध्र प्रदेश
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जम्मू
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कर्नाटक
  • महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी
  • तेजपुर यूनिवर्सिटी

स्टेट यूनिवर्सिटी लिस्ट 

  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
  • डॉ गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
  • डॉ शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी लखनऊ
  • श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी
  • इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • अवंतीपुरा यूनिवर्सिटी ऑफ़ जम्मू
  • विक्रम यूनिवर्सिटी

प्राइवेट यूनिवर्सिटी लिस्ट 

  • अदानी यूनिवर्सिटी
  • एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस
  • एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी
  • एमिटी यूनिवर्सिटी पटना
  • अरका जैन यूनिवर्सिटी
  • अरुणाचल युनिवर्सिटी ऑफ़ स्टडीस
  • एएसबीएम यूनिवर्सिटी
  • भगवंत यूनिवर्सिटी
  • बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी
  • असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी
  • बीएमएल मुंजल यूनिवर्सिटी
  • ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी
  • चाणक्य यूनिवर्सिटी
  • करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी
  • छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी

डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य सरकारी संस्थान

  • अरोड़ा हायर एजुकेशन एंड रिसर्च अकादेमी
  • महर्षि मारकंडेश्वर डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी
  • मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड इन स्टडीज
  • शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • गांधीग्राम रूरल इंस्टीट्यूट
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर)
  • राजीव गांधी नेशनल एवियशन यूनिवर्सिटी

सीयूईटीयूजी विश्वविद्यालयों की लिस्ट यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews