NTA का बड़ा फैसला, CUET UG शेड्यूल में बदलाव, 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित 

सीयूईटी यूजी की तारीखों में बदलाव हुआ है। 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। एनटीए ने संबंधित नोटिस भी जारी किया है। एग्जाम 31 मई को खत्म होगा।
CUET UG 2026

सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को आयोजित होने दोनों शिफ्टों की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी एनटीए ने एक नोटिस के जरिए 24 मई को दी है। यह कदम बकरीद की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

अब तक नई तारीख घोषित नहीं की गई है। प्रभावित छात्रों के लिए जल्द ही एजेंसी संशोधित शेड्यूल जारी करेगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत पड़ने पर एनटीए द्वारा गठित हेल्पडेस्क “011-40759000 या cuet-ug@nta.ac.in” का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की शुरुआत 11 मई से हो चुकी है। देशभर के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में एनटीए परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर छात्रों का दाखिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत देश भर के विभिन्न प्रतिभागी संस्थानों में होगा। इस साल 15 लाख 68 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. फिर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। भविष्य के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीयूईटी यूजी परीक्षा पैटर्न 

सीयूईटी यूजी परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल हैं। जिसमें 13 लैंग्वेज, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। उम्मीदवार को पांच विषयों में शामिल होने की अनुमति होती है। जिसमें लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का पेपर शामिल है। प्रत्येक टेस्ट पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होगी। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर पर पांच अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews