इन विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए नहीं पड़ेगी CUET UG और PG स्कोर की जरूरत, ये होगी पात्रता, चेक करें लिस्ट 

cuet ug

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। छात्रों को अभी भी आन्सर-की और रिजल्ट का इंतजार है। हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी यूजी और यूजी परीक्षा का आयोजन करता है। एग्जाम में प्राप्त स्कोर के आधार पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलता है।  छात्र को परीक्षा में सफल होकर अपने पसंदीदा कॉलेज या संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन कुछ छात्रों के अंक अच्छे न आने पर दाखिला भी नहीं मिल पाता है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे कई विश्वविद्यालय हैं, जो वर्तमान में सीयूईटी के अंतगर्त नहीं आते। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के स्कोर इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया जा रहा है। आइए जानें इस लिस्ट में कौन-कौन से विश्वविद्यालय शामिल हैं-

ये रही लिस्ट 

  • असम यूनिवर्सिटी- यह विश्वविद्यालय यूजी के 5 और पीजी के 11 कोर्स के लिए बिना सीयूईटी स्कोर एडमिशन ऑफर करता है।
  • मणिपुर यूनिवर्सिटी- यूनिवर्सिटी बिना सीयूईटी स्कोर 9 यूजी और 7 पीजी कोर्स प्रदान करता है।
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी- यूनिवर्सिटी 10 यूजी और 10 पीजी कोर्स सीयूईटी स्कोर के बिना ऑफर करता है।
  • तेजपुर यूनिवर्सिटी- 5 यूजी और 10 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।
  • सिक्किम यूनिवर्सिटी 5 यूजी और 7 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।
  • मिजोरम यूनिवर्सिटी- 5 यूजी और 6 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।
  • नागालैंड यूनिवर्सिटी- 2 यूजी और 5 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।
  • राजीव गांधी यूनिवर्सिटी- 4 यूजी और 5 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।
  • त्रिपुरा यूनिवर्सिटी- 6 यूजी और 11 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।
  • नॉर्थ ईस्ट हिल यूनिवर्सिटी- 4 यूजी और 13 पीजी कोर्स ऑफर कर रहा है।

इन स्टेट यूनिवर्सिटी में भी ले सकते हैं एडमिशन 

स्टेट यूनिवर्सिटी सीयूईटी के बजाए खुद एंट्रेस लेवल टेस्ट का आयोजन करते हैं। जिसके आधार पर छात्रों को एडमिशन मिलता है। पंजाब यूनिवर्सिटी PUCET, ओडिशा यूनिवर्सिटी KIITEE, तेलंगाना TS DOST, आंध्र प्रदेश OAMDC AP और तमिलनाडु TNGASA परीक्षा का आयोजन करता है।

क्या है पात्रता?

  • अंडरग्रेजुएट- उम्मीदवारों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। स्टेट लेवल एंट्रेस टेस्ट में पर्याप्त अंक लाना जरूरी।
  • पोस्ट ग्रेजुएट- ग्रेजुएशन में कम से कम 6.5 CGPA अंक या स्टेट लेवल प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त अंक
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews