Exam Calendar 2026: फरवरी में होंगी ये 19 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट  

फरवरी में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस सूचि में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, CTET, आरआरबी एएलपी सीबीटी, इत्यादि शामिल हैं। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
Exam Calendar september 2026

फरवरी का महीना उम्मीदवारों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है, इसका समापन 15 फरवरी को होगा। सोमवार से पश्चिम बंगाल दसवीं बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसके अलावा अन्य कई एन्ट्रेंस एग्जाम सरकारी परीक्षाओं (Exam Calendar 2026) का आयोजन भी इसी महीने होगा। तिथियों की घोषणा हो चुकी है।

4 फरवरी से एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2026 का आयोजन होगा। 23 फरवरी से कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इसके अलावा यूपीएससी भी इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा और सीबीआई डीएसपी (एलडीसीई) का  आयोजन करने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी असिस्टेंट लोको पायलट और जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।

रेलवे की परीक्षाएं 

आरआरबी एएलपी परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 13, 16, 17 और 18 फरवरी को होगा। आरआरबी जेई स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 19, 20 फरवरी 2026 और 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा

17 फरवरी से सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। दसवीं की परीक्षा 11 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल को खत्म होगी।  आईसीएसई और आईसीएस दोनों परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। कक्षा दसवीं की परीक्षा 30 मार्च और 12वीं की 6 अप्रैल को समाप्त होगी।

यहाँ देखें परीक्षाओं की लिस्ट 

  • 1 फरवरी- बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस
  • 2 फरवरी- पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू
  • 3 फरवरी- झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं बोर्ड
  • 4 फरवरी- एसएससी एमटीएस परीक्षा
  • 7 फरवरी से 15 फरवरी – गेट 2026, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा शुरू
  • 8 फरवरी- यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा, इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा, CBSE CTET
  • 10 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक- महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा
  • 11 फरवरी- एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा शुरू
  • 12 से लेकर 27 फरवरी तक- पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा
  • 13 से लेकर 18 फरवरी तक- आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा
  • 17 फरवरी- आईएससी और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू
  • 18 फरवरी- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा शुरू
  • 19 और 20 फरवरी- आरआरबी जेई परीक्षा
  • 23 फरवरी- एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा
  • 26 फरवरी – गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा शुरू
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews