Exam Calendar: अक्टूबर में आयोजित होंगी LIC AAO प्रीलिम्स समेत 13 बड़ी परीक्षाएं, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

अक्टूबर महीने की तीसरी तारीख को एलआईसी एएओ परीक्षा होगी। इसके अलावा आईबीपीएस की दो परीक्षाएं भी होने वाली है। एसएससी सीजीएल री-एग्जाम का आयोजन करेगा। आइए जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी?
exam calendar october 2025

अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है, जो उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, एनआईओएस समेत कई परीक्षाओं का आयोजन (Exam Calendar 2025) होने वाला है। तारीख भी घोषित हो चुकी है। जिसकी जानकारी कैंडीडेट्स को होनी चाहितए। कुछ एग्जाम के लिए तो एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। कर्मचारी चयन आयोग इस महीने एसएससी सीजीएल री-एग्जाम का आयोजन भी करने जा रहा है।

आईबीबीपीएस पीओ मेंस और क्लर्क प्रीलिम्स का आयोजन भी होने वाला है। 3 अक्टूबर को एलआईसी एएओ/एई स्टेज-1 परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी। 25 सितंबर को इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 760 और और असिस्टेंट इंजीनियर के 81 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा। मेंस मवं प्रश्नों की संख्या 100 होगी। उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन बैंकिंग परीक्षाओं का आयोजन भी होगा

आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी, जिसका आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें तीन सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक के लिए 20-20 मिनट का समय दिया जाएगा।

आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को होने वाला है।  में चयनित उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं । 1 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 26 सितंबर को जारी हुए थे। मेंस के बाद इंटरव्यू होगा।

एसएससी सीजीएल परीक्षा 

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन एसएससी सीजीएल टियर-1 री-एग्जाम का आयोजन 14 अक्टूबर को करने वाला है। अगला चरण टियर-2 का होगा। इस साल कुल 14582 पदों पर भर्ती होने वाली है। एडमिट कार्ड 9 से 10 अक्टूबर के बीच जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आरबीआई ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा 

आरबीआई ग्रेड 2 फेज-1 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 अक्टूबर को होने वाला है। जल्द ही एडमिट कार्ड उपलब्ध हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। फेज-2 परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। 120 पदों पर भर्ती होने वाली है।

एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 

मध्य प्रदेश कांस्टेबल कैडर (एग्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परीक्षा की शुरुआत 30 अक्टूबर को होने वाली है। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 तक जारी रहेगी। वहीं दूसरे शिफ्ट दोपहर 2: 30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि  6 अक्टूबर 2025 है। वहीं एडिट का ऑप्शन 8 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा।

अक्टूबर में होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  • एलआईसी एएओ और एई प्रारंभिक परीक्षा- 3 अक्टूबर
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स- 4, 5 और 11 अक्टूबर
  • SIDBI असिस्टेंट मैनेजर फेज 2- 4 अक्टूबर
  • ओडिशा पुलिस एसआई-  5 और 6अक्टूबर
  • बिहार STET- 4 से 25 अक्टूबर
  • आईबीपीएस पीओ मेंस- 12 अक्टूबर
  • आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2-13 अक्टूबर
  • एसएससी सीजीएल री-एग्जाम- 14 अक्टूबर
  • एमपी टीईटी वर्ग  3 परीक्षा- 9 अक्टूबर 2025
  • एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा- 30 अक्टूबर
  • आरबीआई ग्रेड बी फेज-1- 18 अक्टूबर
  • एसएससी सीजीएल री-एग्जाम टियर-1- 14 अक्टूबर
  • एनआईओएस 10वीं-12वीं थ्योरी परीक्षा- 14 अक्टूबर से 8 नवंबर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews