सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुछ दिन बाकी, कम समय में ऐसे करें तैयारी, Revision के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नजदीक है। कई राज्यों में 10वीं और 12वीं एग्जाम शुरू भी हो सकते हैं। कुछ टिप्स को फॉलो करके छात्र कम समय में पूरे सिलेबस को रिवाइज कर सकते हैं। आइए जानें छात्र क्या करें और क्या नहीं?
board exam 2025

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी (CBSE Board Exam 2025) से शुरू होने वाली है। दसवीं की परीक्षा 18 मार्च और बारहवीं की परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म होगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर डेटशीट और सैंपल पेपर उपलब्ध हो चुके हैं। बोर्ड परीक्षा में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। यह रिवीजन का समय है।

किसी भी परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए रिवीजन महत्वपूर्ण होता है। ताकि अपने जो पढ़ा है याद रहे और परीक्षा में आप अच्छा परफॉर्म कर पाएं। रिवीजन के दौरान की छात्र कमियों को पहचान सकते हैं। गलतियों को सुधार भी सकते हैं। कई स्टूडेंट्स पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन रिवीजन नहीं करते हैं। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो आपकी मदद कम समय में पूरे सिलेबस को रिवाइज़ करने में कर सकते हैं-

मॉक टेस्ट करेगा मदद 

मॉक टेस्ट रिवीजन का बेस्ट तरीका साबित हो सकता है। अपने कमरे ही बोर्ड परीक्षा का माहौल बनाए। निर्धारित समय से भीतर बिना किसी सहायता के प्रश्नों का उत्तर लिखें। बार-बार लिखने से आपको सबकुछ अच्छे से याद रहेगा। राइटिंग स्पीड बढ़ेगी। सीबीएसई के वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर और पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र का अभ्यास करना न भूलें।

रिवीजन के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

  • एक टाइम-टेबल बनाएं और इसका सख्ती से पालं करें। प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय दें। अपने प्रोग्रेस को चेक करते रहें और बेहतर करने की कोशिश करें। बीच-बीच छोटा ब्रेक भी लेते रहें।
  • अपने कमजोर विषय जो पहचाने और उसपर अधिक ध्यान दें। अधिक वैटेज वाले टॉपिक्स को कवर जरूर करें। इसपर अधिक समय दें। उन प्रश्नों का अभ्यास करें, जो लगातार पूछे गए हो।
  • फार्मूला, महत्वपूर्ण कॉन्सेप्टस और डायग्राम का शॉर्ट नोट्स और फ़्लैशकार्ड बनाएं। जरूरी टर्म्स को हाईलाइट करें। स्मृति सहायक (Mnemonics) और एब्रिविएशन की मदद से चीजों को याद रखें।
  • यदि किसी जरूरी टॉपिक में अटक जाते हैं और समझने में दिक्कत होती है तो ऐसी स्थिति में शिक्षकों, दोस्तों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद जरूर लें।
  •  एनसीईआरटी टेक्स्टबुक में दिए गए सभी प्रश्नों और उदाहरणों को सॉल्व जरूर करें।
  • किसी भी नए और कॉम्प्लेक्स टॉपिक को शुरू न करें। इससे आपका समय बर्बाद हो सकता है। कन्फ्यूजन भी हो सकती है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews