फ्री में करें कंप्यूटर साइंस से जुड़े ये 3 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय ने किया लॉन्च, ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

स्वयं पोर्टल पर शिक्षा मंत्रालय कम्यूटर साइंस से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा। फ्री में प्रोग्रामिंग और पायथन सीखा जा सकता है। आइए जानें इन पाठ्यक्रमों को कैसे ज्वाइन कर सकते हैं?
free computer science courses

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय ने स्वयं पोर्टल पर अलग-अलग प्रकार के पाठ्यक्रमों को ऑफर करने के लिए कई नेशनल को-ऑर्डिनेटर स्थापित किए हैं। जिसमें से एक शैक्षिक संचार संघ (CEC) है। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित अंतर विश्वविद्यालय केंद्रों में से एक है।  इसके अंतर्गत बनारस हिंदू, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर समेत कई सरकारी और प्राइवेट कॉलेज अलग अलग विषयों से संबंधित शॉर्ट कोर्सेज ऑफर करते हैं।

वर्तमान में सीईसी द्वारा कंप्यूटर साइंस से संबंधित तीन पाठ्यक्रमों (Free Computer Science Courses) का संचालन किया जा रहा है। कुछ सी प्रोग्रामिंग तो वहीं कुछ पायथन से संबंधित हैं। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों को केवल 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। एनरोलमेंट और क्लासेस बिल्कुल मुफ़्त होते हैं। एनरोलमेंट की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2026 है।  कोर्स शुरुआत जनवरी 2026 में होने वाली है। तारीख की घोषणा भी कर दी गई है।  इस लिस्ट में “आर्ट ऑफ़ सी प्रोग्रामिंग”, “प्रोग्रामिंग इन पायथन” और “प्रॉब्लम सॉल्विंग एस्पेक्ट्स एंड पायथन प्रोग्रामिंग” शामिल है।

आर्ट ऑफ सी प्रोग्रामिंग

आर्ट ऑफ़ सी प्रोग्रामिंग यूनिवर्सिटी ऑफ़ कालीकट के डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। केवल 12 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है। इस कोर्स की शुरुआत 12 जनवरी से होगी। वहीं इसका समापन 8 मार्च को होने वाला है। इस अंडर ग्रेजुएट लेवल के  प्रोग्राम से जुड़ने के लिए किसी प्रकार के एजुकेशनल डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती। पाठ्यक्रम में  मॉक टेस्ट, असाइनमेंट, लाइव इंटरेक्शन सेशन और प्रैक्टिकल सेशन इत्यादि को शामिल किया गया है।

प्रोबलम सॉल्विंग एस्पेक्ट एंड पायथन प्रोग्रामिंग

प्रोबलम सॉल्विंग एस्पेक्ट एंड पायथन प्रोग्रामिंग कांगो इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह भी एक अंडर ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है।  इस पाठ्यक्रम की शुरुआत 8 जनवरी से होने वाली है। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा।

प्रोग्रामिंग इन पायथन

इस कोर्स में पाइथन का इस्तेमाल करके रणनीतिक समस्या समाधान को व्यवहारिक कार्यक्रम के साथ जोड़कर प्रोग्रामिंग का एक संचारित परिचय देना है। इसकी शुरुआत 4 जनवरी 2026 से होने वाली है। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होग।  28 अप्रैल तक स्टूडेंट इनरोलमेंट कर सकते हैं। इसके को-ऑर्डिनेटर डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ रिजवान रहमान है। अब तक 105 लर्नर्स  इसके लिए एनरोलमेंट कर चुके हैं।

ऐसे करें ज्वाइन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर साइन इन/रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • प्रोफाइल क्रिएट करने के बाद कोर्स को सर्च करें।
  • पाठ्यक्रम के बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
  • ईमेल एड्रेस और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें। इसके बाद आप पाठ्यक्रम से जुड़ पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews