GATE 2026 रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, देखें डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स 

गेट 2026 परिणाम घोषित हो चुका है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। टॉपर्स लिस्ट जल्द जारी होगी। रिजल्ट के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
GATE 2026

आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026 Result) रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया है। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। स्कोरकार्ड और टॉपर्स लिस्ट अब तक जारी नहीं हुई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://gate2026.iitg.ac.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

गेट 2026 का आयोजन 7, 8 14 और 15 फरवरी को दो शिफ्टों में 8 आईआईटी जोन में 235 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिसमें आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी मद्रास और आईआईटी गुवाहाटी शामिल है। जिन उम्मीदवारों को 90 पर्सेंटाइल से अधिक प्राप्त होंगे, उन्हें भारत के टॉप संस्थानों में एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए दाखिला मिलेगा। इसके अलावा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स में भर्ती भी होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एप्लिकेशन पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। अंकों को चेक करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कब जारी होगा स्कोरकार्ड?

गेट 2026 के कुछ पेपर्स का आयोजन विभिन्न शिफ्टों में हुआ था। परिणाम तैयार करने के लिए नॉर्मलाइजेशन मेथड का इस्तेमाल किया गया है। स्कोरकार्ड 27 मार्च को जारी किए जाएंगे। फ्री में इसे 31 मई 2026 तक डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद फीस देनी होगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्रा,  हस्ताक्षर, गेट पेपर, वैलिडिटी, गेट स्कोर और मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक कैटिगरी वाइज, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

सभी उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन डाउनलोड और सेव करके रखने की सलाह दी जाती है। 31  2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक उम्मीदवार 500 रुपये प्रति टेस्ट पेपर शुल्क का भुगतान करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। 1 जनवरी 2027 के बाद हुए उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews