12वीं पास लड़कियों को मिलेंगे 7500 रुपये, उठायें इस सरकारी स्कीम का लाभ, जान लें पात्रता और नियम 

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार यह खास स्कीम चला रही है। आइए जानें कौन और कैसे स्कीम का लाभ उठा सकते हैं?
government scheme

Government Scheme: बेटियों के हित में सरकार कई योजनाएं चलाती है। ऐसे ही योजनाओं में से एक “गांव की बेटी योजना” है। यह एक प्रोत्साहन योजना है। जिसके तहत 12वीं पास या ग्रेजुएट कक्षा की होनहार छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को 5000 रुपये से लेकर 7500 महीने रुपये मिलते हैं।

गाँव की बेटी स्कीम मध्यप्रदेश सरकार चला रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के शिक्षा स्तर को बढ़ाना है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आर्थिक सहायता देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कौन उठा सकता है लाभ? (Gaon ki beti scheme)

गाँव के स्कूल/पाठशाला से 12वीं की कक्षा 60% अंकों के साथ पास होने वाली छात्राएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। गाँव से बारहवीं की पढ़ाई की पूरी करने बाद कॉलेज/विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन परंपरागत कोर्स की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 500 हर महीने और 10 महीने में 5000 रुपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाती है। वहीं तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा वाली छात्राओं सरकार द्वारा दी जाने वाली 10 माह की राशि 7500 रुपये सालाना होती है, हर महीने 750 रुपये  मिलते हैं।

ऐसे उठायें लाभ (MP Scholarship Scheme)

छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल scholarshipportal.mp.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। इसकी स्वीकृति संबंधित महाविद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा दी जाती है। स्वीकृति के बाद छात्रों के खाते में राशि प्राप्त होती है। स्कीम का लाभ उठाने के लिए 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पिछले परीक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र कॉलेज आईडी, आधार नंबर  इत्यादि दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews