सरकारी योजना: मोदी सरकार दे रही है छात्रों को स्कॉलरशिप, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन, यहाँ जानें

सरकारी योजना: मोदी सरकार दे रही है छात्रों को स्कॉलरशिप, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार की कई ऐसी सरकारी योजनाएं (Government Scheme) जो छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। कई ऐसी स्कॉलरशिप स्कीम है, जो हर महीने छात्रों को आर्थिक सहायता देती है। ऐसी ही योजना में से एक है प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना (PM Scholarship Scheme) है। इस योजना के तहत लड़कियों को 3,000 रुपये और लड़कों को 2500 रुपये हर महीने छात्रवृति देती है। इस योजना के लिए आवेदन करने की तारीख शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित कर दी गई है। स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 87 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 05 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

पात्रता

पीएम स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हर साल देशभर के 5500 पूर्व सैनिकों, विधवाओं के बेटे और बेटियों को छात्रवृति की सुविधा दी जाती है। इस योजना की शुरुआत छात्रों को 1 लाख रुपये तक का अनुदान देने के लिए शुरू किया गया है। 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार पीएम स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत 2006 में की गई थी। अनुदान प्राप्ति की अवधि कोर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। 1-5 साल तक की अनुमति होती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र/छात्राओं का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/यूनिवर्सिटी/कॉलेज से पास 60% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होगा। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्र इस योजना के लिए आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़े…फेस्टिव सीजन में Honda का शानदार ऑफर, कार खरीदें 2022 में, पैसा दें 2023 में, पढ़ें पूरी खबर

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक का पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो और ईएसएम प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी। आवेदन करने के लिए सबसे पहले केन्द्रीय सैनिक बोर्ड सेक्रेटेरीएट की ऑफिशियल वेबसाईट ksb.gov.in पर जाएं। फिर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में सभी डीटेल अच्छे से भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews