ICAI CA फाइनल मई 2026 परीक्षा रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी, नूर सिंगला ने किया टॉप, ऐसे चेक करें स्कोर  

आईसीएआई ने सीए फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार 6 डिजिट रोल नंबर दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
ICAI CA Exam Result 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 18 जून को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट (ICAI CA Final May 2026 Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://caresults.icai.org पर जाकर अपना मेरिट लिस्ट और परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिट रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

सीए फाइनल ग्रुप-1 का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 2, 4 और 6 मई को किया गया था।  ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40% अंक होना अनिवार्य है। सभी विषयों को मिलाकर किसी एक ग्रुप में 50% अंक होना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार दोनों ग्रुप के लिए एक साथ परीक्षा देता है, तो कुल अंक सभी 6 पेपर के आधार पर जोड़े जाते हैं। हर पेपर में न्यूनतम 40% अंक होना चाहिए।

सीए फाइनल मई 2026 में पासिंग प्रतिशत कितना?

ग्रुप-1 परीक्षा में कुल 54606 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से जिसमें से 5655 उम्मीदवार ही पास हुए। पासिंग प्रतिशत 12% रहा। वहीं ग्रुप 2 में 42573 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 8725 उम्मीदवार ही पास हुए। पासिंग प्रतिशत 20.49% रहा। दोनों ग्रुप को मिलाकर 23,776 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। 3345 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, पासिंग प्रतिशत 14.07% रहा।

टॉप 3 उम्मीदवारों के नाम जानें 

आईसीएआई ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है, उन्हें 83.17%% प्राप्त हुए हैं। दूसरे नंबर पर हावड़ा के रितिज शरफ हैं, जिन्होंने 475 अंक (79.17%) प्राप्त किए हैं। डोंबिवली (E) के सोहन अली मांजरेकर ने 78.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://caresults.icai.org/ पर जाएं।
  2. अब सीए फाइनल मई 2026 रिजल्ट/मेरिट लिस्ट के लिंक पर पर करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहाँ रोल रोन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. स्कोरकार्ड मेरिट लिस्ट नजर आएगा। विषयवार अंक, पास/फेल स्टेटस और अन्य जानकारी चेक करें।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews