CA फाउंडेशन और इंटर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, इस दिन आएगा जनवरी सेशन का रिजल्ट, ICAI ने किया ऐलान, नोटिस जारी

आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटर जनवरी सेशन में शामिल होने वाली उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट जल्द घोषित होगा। तारीख सामने आ चुकी है। आइए जानें अपना स्कोर कैसे और कब चेक कर सकते हैं?
ICAI CA foundation and inter result

आईसीएआई फाऊंडेशन और इंटर जनवरी सेशन परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने रिजल्ट की संभावित तारीख घोषित (ICAI CA Result 2025) कर दी है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। परिणाम 4 मार्च 2025 को घोषित होंगे। लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा।

स्कोरकार्ड के साथ आईसीएआई टॉपर्स की लिस्ट, पास पर्सेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://www.icai.org/ पर जाकर अपना सब्जेक्ट-वाइज़ स्कोर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करने की जरूरत है पड़ेगी।

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा (CA Foundation January Result) का आयोजन 12, 16, 18 और 20 जनवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। वहीं सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 11, 13, 15, 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस बार आईसीएआई फाऊंडेशन परीक्षा में कुल 1,20,609 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

सीए फाउंडेशन पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों के कुल 50% अंक होते चाहिए। प्रत्येक विषय में 40% अंक होने चाहिए। 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को “विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण होने” के क्वालीफाइंग स्टेटस में शामिल किया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org पर जाएं।
  • होम पेज पर सीए फाउंडेशन या का इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

आईएसए एसेस्मेंट टेस्ट पर भी अपडेट 

इनफॉरमेशन सिस्टम ऑडिट (आईएसए) एसेसमेंट टेस्ट जनवरी 2025 परीक्षा को लेकर भी अपडेट आई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट 4 मार्च को घोषित होंगे। इसे चेक करने के लिए रोल नंबर और पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews