ICAI CA इंटर और फाउंडेशन जनवरी 2026 सेशन रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट भी जारी, ऐसे करें चेक

आईसीएआई सीए इंटर और फाउंडेशन जनवरी सेशन 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और टॉपर्स लिस्ट यहां बताया गया है। 
ICAI CA Exam Result 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी सेशन 2026 का रिजल्ट 8 मार्च को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक http://icai.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिट रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त कर होंगे। इसके अलावा किसी एक ग्रुप के सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक लाना जरूरी होगा। फाउंडेशन परीक्षा में पास करने के कुल अंक कम से कम 400 में से 200 होना चाहिए। वहीं सीए इंटरमिडीएट के लिए प्रत्येक ग्रुप में 300 में से 150 अंक लाना अनिवार्य है।

सीए फाउंडेशन परीक्षा में कल 109694 उम्मीदवार शामिल हुए। इसमें से 21,099 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 19.23% रहा है।  महिलाओं उम्मीदवारों का पासिंग प्रतिशत 18.26% और पुरुष उम्मीदवारों का 20.13% रहा।

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा में कल 1,05,526 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से 14,733 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। पासिंग प्रतिशत 13.96 प्रतिशत रहा। वहीं ग्रुप-2 परीक्षा में 69,477 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से 10,798 उम्मीदवार ने परीक्षा पास की। पासिंग प्रतिशत 15.54 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुप के लिए 41,798 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 3924 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। पासिंग प्रतिशत 9.39 प्रतिशत रहा।

सीए फाउंडडेशन टॉपर्स के नाम 

फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा में मदुरई की लोगप्रिय पीपी ने प्रथम स्थान हासिल हासिल किया है। उन्हें 400 में से 366 अंक यानी 91.50% अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरा स्थान मिदनापुर की खुशी सिकारिया ने प्राप्त किया है, उन्हें 400 से 365 अंक (91.25%) प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर 90.25% अंकों के साथ किन्नौर की हिबा पी, काठमांडू के सुमन करकी और सूरत के राघव नरेश गुप्ता ने हासिल किया है। तीनों को 400 में से 361 अंक प्राप्त हुए हैं।


सीए इंटर टॉपर्स के नाम 

कन्हैया लाल ने 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके का इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें 600 से 508 अंक प्राप्त हुए। फातिमा शहजा के ने 84 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 600 में से 504 अंक प्राप्त हुए हैं। 83% अंकों के साथ वान्या बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 600 में 498 अंक प्राप्त हुए हैं।


ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CA इंटर/फाउंडेशन रिजल्ट जनवरी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews