CA मई परीक्षा के अभ्यर्थी ध्यान दें, ICAI ने किया 3 नई सुविधाओं का ऐलान, नोटिस जारी 

सीए मई परीक्षाओं के लिए आवेदन मार्च 2026 में शुरू होंगे। इससे पहले आईसीएआई ने एग्जाम को लेकर कई घोषणाएं की है। अभ्यर्थी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
icai ca exam may 2026

सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का समापन हो चुका है। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अलावा वर्चुअल क्लासेस और मॉक टेस्ट का ऐलान भी कर दिया है। संबंधित आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org पर टाइम टेबल जारी हो चुका है।

फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक बिना लेट फीस आवेदन कर पाएंगे। 19 मार्च तक 600 रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी। 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी और माध्यम में बदलाव करने की सुविधा मिलेगी।

कब होगी परीक्षा?

फाइनल कोर्स  ग्रुप-1 परीक्षा 2, 4 और 6 मई को आयोजित होगी।  ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 8, 10 और 12 मई को किया जाएगा। इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 1, 3, 5 और 7 मई को आयोजित होगी। ग्रुप-2 परीक्षा का आयोजन 9, 11 और 13 को होगा। फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 14, 16, 18 और 20 मई को होगा।

मॉक टेस्ट सीरीज घोषित 

  • सीए फाइनल  अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1  ही शुरुआत 16 मार्च और सीरीज 2 की शुरुआत 1 अप्रैल से होने वाली है। इसका आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार BOS नॉलेज पोर्टल या ICAI BOS ऐप पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • सीए फाउंडेशन मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 से होगी। सीरीज-2 23 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 और 2  का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं पेपर 3 और 4 का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक होगा।
  • इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 की शुरुआत 16 मार्च और सीरीज-3 की 2 अप्रैल को होगी। मॉक टेस्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।

वर्चुअल लाइन क्लासेस 

  • सीए फाइनल लाइव वर्चुअल रिवीजनरी क्लासेस की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। मॉर्निंग सेशन का आयोजन सुबह 7:00 से लेकर 10:00 बजे तक होगा। इवनिंग सेशन शाम 6:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
  • सीए फाउंडेशन वर्चुअल क्लासेस की शुरुआत 18 जनवरी से हो चुकी है। मॉर्निंग सेशन सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक होगा। वहीं सेशन-2 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।
  • इंटरमीडिएट कोर्स के लिए वर्चुअल लाइव क्लास 5 मार्च से शुरू होने वाली है। मॉर्निंग सेशन का आयोजन सुबह 7:00 से लेकर 9:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं इवनिंग सेशन शाम 6:00 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक चलेगा।

सक्सेस एट CA एग्जाम BOS सेशन 

  • सीए फाइनल बीओएस सीरीज-1 की शुरुआत 28 मार्च और सीरीज-2 की शुरुआत 14 अप्रैल से होगी। उम्मीदवार बीओएस मोबाइल एप, बीओएस पोर्टल या यूट्यूब चैनल पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • सीए फाउंडेशन बीओएस सक्सेस सीरीज-1 की शुरुआत 21 अप्रैल और सीरीज-2 की 30 अप्रैल को होगी।
  • सीए इंटरमीडिएट छात्रों के लिए बीओएस सीरीज-1  28 मार्च को शुरू होगा। सीरीज-2 14 अप्रैल 2026 को शुरू होने वाला है।

यहाँ देखें आईसीएआई की घोषणाएं 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews