ICAI ने जारी किया CA मई परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

सीए मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के लिए लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
icai ca exam may 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने 28 अप्रैल को मई 2026 में आयोजित होने सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (CA May Exam Admit Card) जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट http://eservices.icai.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एसएसपी लॉग इन आईडी यानि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

सीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का विशेष महत्व होता है। इसमें पेपर वाइज तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। आईसीएआई प्रवेश पत्र की फिजिकल कॉपी जारी नहीं करता। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन डिजिटल एडमिट कार्ड की A4 साइज प्रिंटेड कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। इस सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर का सीए फाइनल/इंटरमीडिएट/फाउंडेशन मई 2026 एडमिट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां SSP लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “डाउनलोड एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसमें दी गई सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवारों को इसकी तीन से चार प्रिंटेड कॉपी निकाल कर अपने पास रखने की सलाह दी जाती है।

सीए फाउंडेशन परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक 
सीए इंटर एडमिट कार्ड लिंक 
सीए फाइनल परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक 

कब होगी परीक्षा?

सीए फाइनल ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4 और 6 मई को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को आयोजित होगी। केवल पेपर 6 की अवधि 4 घंटे होगी, परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 6:00 तक चलेगी। वहीं पेपर 1 से 5 का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा।

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 का आयोजन 5, 7  और 9 मई को होगा। बता दें पहले परीक्षा 3, 5 और 7 मई को होने वाली थी। लेकिन तारीखों में संशोधन हुआ है। ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 मई को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 14, 16, 18 और 20 मई को होगा। पेपर-1 और 2 के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।  पेपर 3 और 4 की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews