ICAI CA रिजल्ट 2025: इंटर और फाउंडेशन के टॉपर्स की लिस्ट जारी, देखें कौन बना नंबर 1

ICAI CA टॉपर्स लिस्ट 2025 जारी हो गई है, इस बार कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉप रैंक हासिल की है। आइए जानते हैं कि इस बार किसने बाजी मारी और टॉप 3 रैंक पर कौन-कौन काबिज हुआ।
ICAI CA foundation and inter result

आज का दिन कई छात्रों के लिए बेहद ही ख़ास है, जो दिन रात CA बनने का सपना देखते हैं, जिन भी उम्मीदवारों ने CA इंटरमीडिएट और फ़ाउंडेशन की परीक्षा दी है, उनका इंतज़ार अब ख़त्म हुआ, क्योंकि आज यानी 4 मार्च 2025 मंगलवार के दिन चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट और CA फ़ाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।

जिन भी उम्मीदवारों ने CA इंटर फ़ाउंडेशन परीक्षा में हर विषय में कम से कम 40 अंक और कुल मिलाकर 50% अंक हासिल किया है, उन्हें पास माना जाएगा। इसके अलावा जिन भी उम्मीदवारों नि टोटल 70% से अधिक अंक प्राप्त किए होंगे उन्हें पास विद डिस्टिंक्शन का दर्जा दिया जाएगा। आपको बता दें, इस बार हैदराबाद की दीपांशी अग्रवाल ने पहली रैंक हासिल की है। चलिए एक नज़र टॉपर्स की लिस्ट पर डाल लेते हैं साथ ही साथ यह भी देख लेते हैं कि रिज़ल्ट कैसे चेक करना है।

ICAI CA रिजल्ट कैसे करें चेक?

1. रिज़ल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
2. अब आपके सामने होमपेज खुला रहेगा, उस पर ICAI CA जनवरी रिज़ल्ट 2025 पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको कुछ ज़रूरी जानकारियां भरनी होगी जैसे अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर।
4. ज़रूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. सबमिट करने के बाद, आपका ICAI CA जनवरी 2025 का रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. अब आप अपने रिज़ल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं ताकि भविष्य में यह आपके पास रहे।

पहली रैंक

हैदराबाद की रहने वाली दीपांशी अग्रवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट इंडिया द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट जनवरी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल की है। दीपांशी ने कुल 600 अंकों में से 521 अंक प्राप्त करते हुए, पहली रैंक हासिल की है।

दूसरी रैंक

थोटा सोमनाथ शेषाद्री नायडू ने इंटरमीडिएट में दूसरी रैंक हासिल है, इन्होंने 600 अंकों में से 516 अंक हासिल किए हैं। सोमनाथ ने 86% अंकों के साथ अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह स्थान प्राप्त किया है।

तीसरी रैंक

इंटरमीडिएट में तीसरी रैंक सार्थक अग्रवाल ने हासिल की है, इन्होंने 600 में से 515 अंक प्राप्त किए हैं, अगर इनके स्कोर की बात की जाए तो उन्होंने 85.83% स्कोर प्राप्त किया है। सार्थक ने भी इस कठिन परीक्षा को पास करके अपनी योग्यता साबित की है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews