ICAI सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल सितंबर परीक्षा कब? शेड्यूल जारी,18 जुलाई तक भरें फॉर्म, अगस्त में मॉक टेस्ट, जानें डिटेल

आईसीएआई सीए सितंबर सेशन परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। मॉक टेस्ट लिंक जल्द एक्टिव होगा। आइए जानें एग्जाम कब होगा?
icai ca exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा के परिणाम 6 जुलाई को घोषित कर दिए हैं। अब सितंबर सेशन के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाकर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एग्जाम डेट का ऐलान भी ICAI कर चुका है। टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सितंबर परीक्षाओं के लिए एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव है। स्टूडेंट्स 18 जुलाई तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। फाउंडेशन परीक्षा के लिए भारतीय छात्रों को 1500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फाइनल कोर्स सिग्नल यूनिट के लिए 1800 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 3300 रुपये है। इंटरमीडिएट परीक्षा सिंगल ग्रुप के लिए 1500 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 2700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल सितंबर परीक्षा की तारीख 

सीए  फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 4, 7 और 9 सितंबर को किया जाएगा। ग्रुप-2 एग्जाम 11, 13 और 15 सितंबर को होगा। फाइनल कोर्स परीक्षा ग्रुप-1 3, 6 और 8 सितंबर और ग्रुप-2 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा का समय क्या होगा?

सीए फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 1 और 2 के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं पेपर तीन और चार की अवधि 2 घंटे होगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे। इंटरमीडिएट एग्जाम के सभी पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे यानी दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक का समय दिया जाएगा। फाइनल परीक्षा पेपर 1 से लेकर पेपर 5 के लिए 3 घंटे और पेपर 6 के लिए चार घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा  2:00 बजे से शुरू होगी। सभी कैंडिडेट्स को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

सीए फाइनल और फाउंडेशन मॉक टेस्ट 

आईसीएआई ने फाउंडेशन और फाइनल सितंबर सेशन परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट सीरीज की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। फाउंडेशन परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज-1 की  शुरुआत 11 अगस्त से होगी। दूसरे सीरीज की शुरुआत 25 अगस्त से होने वाली है। फाइनल मॉक टेस्ट सीरीज-1 की शुरुआत 21 जुलाई और सीरीज 2 की शुरुआत 4 अगस्त से होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews