
AI Generated Image
कई लोग अकाउंटिंग को एक बेहतरीन करियर ऑप्शन मानते हैं। इसमें इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों ही सेक्टर में नौकरी के अवसर मिलते हैं। अनुभव के हिसाब से इनकम होती है। यदि आप भी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो “SWAYAM” पोर्टल पर उपलब्ध कुछ कोर्सेज को ज्वाइन कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा ऑफर किया जा रहा है।
इग्नू देशभर देश के टॉप ओपन यूनिवर्सिटी में से एक है। डिस्टेंस और ऑनलाइन पाठ्यक्रम ऑफर करता है। वर्तमान में इग्नू भारत सरकार के फ्री एजुकेशन पोर्टल “स्वयं” पर अकाउंटिंग से जुड़े दो प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। जिससे उम्मीदवार बिना किसी फीस जुड़ सकते हैं। पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलता है। हालांकि कुछ कोर्सेज के लिए निर्धारित एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को ही प्रमाण पत्र दिया जाता है।
कोर्स के बारे में
इग्नू द्वारा ऑफर किए जाने वाले मुफ्त पाठ्यक्रमों की लिस्ट में “फाइनेंशियल अकाउंटिंग” और “अकाउंटिंग फॉर मैनेजरियल डिसीजंस” शामिल हैं। दोनों ही कोर्स कॉमर्स के कैटेगरी में रखा गया है। इन्हें पूरा करने में 16 सप्ताह का समय लगता है। फाइनेंशियल अकाउंटिंग पाठ्यक्रम एक यूजी लेवल का प्रोग्राम है। अकाउंटिंग फॉर मैनेजरियल डिसीजंस एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। दोनों इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध हैं। कोर्स के को-ऑर्डिनेटर इग्नू के प्रोफेसर सुनील कुमार हैं।
इन तारीखों को कर लें नोट
फाइनेंशियल अकाउंटिंग और अकाउंटिंग फॉर मैनेजरियल डिसीजंस दोनों कोर्स के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया जुलाई में ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम 15 नवंबर को खत्म होने वाला है। वहीं परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा इसमें वे कैंडीडेट्स भाग ले सकते हैं जो सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं। इस कोर्स को ज्वाइन करना या पढ़ाई बिल्कुल फ्री है।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Register/Sign in” ऑप्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद कोर्स को सर्च करें। स्क्रीन पर पाठ्यक्रमों की लिस्ट नजर आएगी।
- कोर्स के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। यहां “Join” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करें और पाठ्यक्रम को ज्वाइन करें।

