डेटा साइंस पढ़ना चाहते हैं? तो फ्री में करें IGNOU का यह कोर्स, बिना फीस ऑनलाइन उपलब्ध

इग्नू मुफ्त में डेटा साइंस की पढ़ाई करने का मौका दे रहा है। बिना शुल्क छात्र क्लासेस ज्वाइन कर सकते हैं। इससे पहले नियमों और पात्रता की जानकारी होनी चाहिए।  आइए जानें कौन और कैसे इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं?
IIMB Free Courses

AI Generated Image

आज के दौर में डेटा साइंस कोर्स की डिमांड बढ़ रही है। इसके जरिए डेटा एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, डेटा इंजीनियर के तौर पर करियर बनाने का मौका मिलता है।  वर्तमान में कई संस्थान ऑनलाइन डेटा साइंस से संबंधित कोर्स ऑफर कर रहे हैं, जिसमें इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भी शामिल है। इग्नू भारत सरकार के फ्री   ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “SWAYAM” पर बिना फीस “डेटा साइंस एंड बिग डेटा” नाम का कोर्स ऑफर कर रहा है।

इसे कंप्यूटर साइंस के कैटेगरी में रखा गया है। यह मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रमों में से एक कोर्स है, जिसका उद्देश्य छात्रों को डेटा साइंस और बिग डेटा कॉन्सेप्ट से अवगत कराना है। डेटा साइंस इंट्रोडक्शन, डेटा प्रिपरेशन फॉर एनालिसिस, सिंपल एल्गोरिथम एनालिसिस, मैप रिड्यूस का इस्तेमाल करके प्रोग्रामिंग समेत अन्य कई टूल्स के बारे में पढ़ाया जाएगा।  इस पाठ्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर इग्नू के प्रोफेसर संदीप सिंह रावत हैं। यह पाठ्यक्रम इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है।  यह एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है। जिसे 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। क्रेडिट प्वाइंट 4 है।

कब तक उठा सकते हैं लाभ?

इस कोर्स की शुरुआत 15 जुलाई से ही हो चुकी है। इसका समापन 15 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। जिन भी लोगों को इसमें रुचि है वे 15 सितंबर 2025 तक एनरोलमेंट कर सकते हैं। हालांकि सर्टिफिकेट के लिए एक परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए एग्जामिनेशन फीस देनी पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2025 को होने वाला है।

कैसे करें ज्वाइन?

  • सबसे पहले ओफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in या स्वयं ऐप पर जाएं।
  • होम पेज पर साइन इन या रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण पूरा करें।
  • इग्नू को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर चुनें।
  • इसके बाद पाठ्यक्रम को सर्च करें। “Join” ऑप्शन पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • यहां ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद ही आप वीडियो लेक्चर, लाइव क्लासेस सुमित अन्य सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews