नवंबर में IIM CAT 2025 परीक्षा, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? यहाँ जानें जरूरी तारीख और फीस 

आईआईएम कैट 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होंगे। एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं और फीस कितनी है?
IIM CAT 2025

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कोझीकोड़े ने कैट 2025 (IIM CAT 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है, जो भी उम्मीदवार एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर 13 सितंबर तक एप्लीकेशन पोर्टल खुला रहेगा।

जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। सभी उम्मीदवारों को अपडेट्स और सटीक जानकारी के लिए नियमित तौर पर पोर्टल को विकसित करते रहने की सलाह दी जाती है। एससी, एसटी और पीडबल्यूडी  कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1300 रुपये है। वहीं से अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2600 शुल्क का भुगतान करना होगा।

कब होगा एग्जाम?

आईआईएम कैट परीक्षा देश भर के 170 शहरों में 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 5 से लेकर 30 नवंबर के बीच कभी भी जारी हो सकते हैं। वहीं रिजल्ट जनवरी 2026 में घोषित हो सकता। प्रत्येक उम्मीदवार को किसी भी पांच शहरों का शहर को चुनने का मौका मिलेगा। एग्जाम प्रश्नों की संख्या 68 होगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। तीन सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक सेक्शन के लिए 40-40 मिनट का समय दिया जाएगा।

पात्रता जान लें 

कैट परीक्षा पीजी लेवल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। कोई भी ग्रेजुएट उम्मीदवार या ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष है। कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरना शुरू करें। फोटो, सिग्नेचर और जरूर दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews