IIT दिल्ली ने लॉन्च किए 3 नए पीजी डिप्लोमा कोर्स, एक AI से संबंधित, ऑनलाइन उठा सकते हैं लाभ, जानें डिटेल

आईआईटी दिल्ली ने 3 नए कोर्स लॉन्च किए है। पेशेवर युवाओं के लिए ये बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इनका लाभ ऑनलाइन उठाया जा सकता है। 
d law courses

AI Generated Image

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (IIT Delhi) ने 3 नए पीजी डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किए हैं। तीनों प्रोग्राम की अवधि हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट इससे जुड़ सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ऑनलाइन ही स्टूडेंट्स कोर्स पूरा कर सकते हैं। इनमें आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित फैकल्टी द्वारा अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से आयोजित इंटरैक्टिव ऑनलाइन सेशन शामिल है।

इस लिस्ट में  क्वांटम और एआई इंटिग्रेशन के साथ एडवांस्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा और हेल्थ केयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं। समय और पात्रता की घोषणा भी हो चुकी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बाकी दो कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 मई 2025 है।

ईवी टेक्नॉलिजी पीजी डिप्लोमा 

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में योग्य पेशेवरों की डिमांड बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए इस कोर्स को आईआईटी दिल्ली द्वारा लॉन्च किया गया हैं। यह ईवी मोटर, पावर ट्रेन, चार्जिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों जैसे मुख्य विद्युत पहलुओं पर केंद्रित है। इसके अलावा इंजीनियरिंग सिद्धांतों में ठोस आधार प्रदान करता है। कोर्स की अवधि 12 महीने हैं इसका संचालन शनिवार शाम 6:00 से रात 9:00 बजे तक और रविवार सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। फर्स्ट क्लास के साथ इलेक्ट्रिकल साइंस क्षेत्र में बैच्लर की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रिकल साइंस क्षेत्र में डिप्लोमा और 3 वर्ष अनुभव वाले पेशेवर भी इस कोर्स के लिए पात्र हैं।

पीजीडी इन एडवांस्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विद क्वांटम और AI इंटिग्रेशन 

यह कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम नेटवर्किंग और वायरलेस संचार पर केंद्रित है। आधुनिक दूरसंचार बुद्धिमान प्रणालियों और सुरक्षा नेटवर्क और संरचनाओं से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाता है। मशीन लर्निंग, संचार प्रणाली और सुरक्षित नेटवर्किंग तकनीक को बारे में पढ़ाया जाता है। इसका संचालन शनिवार सुबह 10:00 बजे के बाद होगा।  संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/एमएससी या एमसीए ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं

हेल्थ केयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट पीजी डिप्लोमा

इस कोर्स को उन ग्रेजुएट और पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है, जो हेल्थ केयर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसमें हेल्थ केयर उत्पादों, सेवाओं के विकास और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसकी अवधि भी 12 महीने है।  20 घंटे की लाइव ऑनलाइन लर्निंग और 120 घंटे का प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट शामिल किया गया है। क्लासेस का संचालन शनिवार रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगा। ग्रेजुएट पोस्ट, ग्रेजुएट और वर्किंग प्रोफेशनल, बीएसई, एमबीबीएस बीडीएस, बीफार्मा और संबंधित क्षेत्र वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अतिरिक्त जानकारी आईआईटी दिल्ली के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews