फ्री में ऑनलाइन सीखें Python, स्वयं पोर्टल पर IITs ऑफर कर रहे हैं ये 4 कोर्स 

देश के चार आईआईटी पायथन से जुड़े 4 कोर्स ऑफर कर रहे हैं। मुफ़्त में इनका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in को विजिट करें। आइए एक-एक नजर इन पाठ्यक्रमों पर डालें- 
Free Data Analytics Courses

AI Generated Image

आईआईटी संस्थान पायथन से संबंधित अलग-अलग कोर्स वर्तमान में ऑफर (IIT Free Python Courses) कर रहे हैं। जिसका लाभ स्टूडेंट स्वयं पोर्टल पर जाकर उठा सकते हैं। पाठ्यक्रम की शुरुआत 21 जुलाई से हो चुकी है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 जुलाई है।  सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए परीक्षा देनी होगी। जिसका आयोजन सितंबर-अक्टूबर में होगा। 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति होगी।

स्वयं पोर्टल शिक्षा मंत्रालय की एक विशेष पहल है, जो छात्रों को फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्रदान करती है। पोर्टल पर जाकर अलग विषयों से अनेक कोर्स का लाभ फ्री में उठा सकते हैं।  इसके लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगती। आईआईटी, आईआईएम, इग्नू समेत देश के कई प्रतिष्ठित संस्थान इससे जुड़े हैं।

इस लिस्ट में आईआईटी रुड़की का “बिजनेस एनालिटिक्स एंड टेक्स्ट माइनिंग मॉडलिंग यूजिंग पायथन”, आईआईटी आईएसएम का “इंट्रोडक्शन टू पायथन एंड पेट्रोलियम डेटा एनालिटिक्स”, आईआईटी मद्रास का “पायथन फॉर डाटा साइंस” और आईआईटी रोपड़ का “द जॉय ऑफ कंप्यूटिंग यूजिंग पायथन” शामिल हैं। आइए एक-एक कर इन कोर्स के बारे में जानें-

द जॉय ऑफ कंप्यूटिंग यूजिंग पायथन

इस कोर्स को आईआईटी रोपड़ ऑफर कर रहा है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। पाठ्यक्रम की अवधि केवल 12 सप्ताह है। इसका क्रेडिट पॉइंट तीन है। 10वीं/12वीं या यूजी या पीजी स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं। कोर्स का अंत 10 अक्टूबर को होने वाला है। 28 जुलाई तक इससे जुड़ा जा सकता है।

पायथन फॉर डेटा साइंस

यह एक एक इलेक्टिव प्रकार का कोर्स है, जिसकी अवधि 4 सप्ताह है। यह कोर्स आईआईटी मद्रास द्वारा ऑफर किया जा रहा है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। यूजी स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2025 है। यह कोर्स 15 अगस्त को खत्म होने वाला है।

इंट्रोडक्शन टू पाय थन एंड पेट्रोलियम डेटा एनालिसिस

यह कोर्स आईआईटिस आईएसएम धनबाद द्वारा ऑफर किया जा रहा है। जिसकी अवधि 12 सप्ताह है। यूजी/ पीजी स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2025 है।

बिजनेस एनालिटिक्स एंड टेक्स्ट माइनिंग मॉडलिंग यूजिंग पायथन

बिजनेस एनालिटिक्स एंड टेक्स्ट माइनिंग मॉडलिंग यूजिंग पायथन कोर्स आईआईटी रुड़की ऑफर कर रहा है, जिसे पूरा करने में 8 सप्ताह का समय लगता है। एनरोलमेंट की तिथि 28 जुलाई है। यूजी/पीजी/इंजीनियरिंग स्टूडेंट और एमबीए स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर साइन इन या रजिस्टर के टैब पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद फिल्टर के ऑप्शन में नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में एनपीटीएल को चुने।
  • लिस्ट में सभी कोर्स  के नाम नजर आएंगे।
  • जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम चुनें।
  • ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews