India Post GDS Result: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, 28 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती का रिजल्ट इस हफ्ते आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
India Post GDS Result

जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया था, यह खबर उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। भर्ती परीक्षा के बाद उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अब लग रहा है कि उनका यह इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है क्योंकि जल्दी रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अब तक इस परीक्षा और रिजल्ट को लेकर जो पैटर्न देखने को मिला है। उसके मुताबिक मेरिट लिस्ट आवेदन खत्म होने के 20 दिनों के अंदर जारी कर दी जाती है। इस सप्ताह मेरिट लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ नाम और अन्य डिटेल दर्ज होगी।

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • इंडियन पोस्ट की ओर से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट Indiapostgdsonline.gov.in पर रिलीज किया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से कोई जानकारी नहीं दी जाएगी वह ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर Candidates corner में दिए गए ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
  • अब यहां राज्य चुनकर उसमें मेरिट लिस्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जिसमें आप अपनी डिटेल देख सकते हैं।

कितने पदों पर नियुक्ति

इस भक्ति के माध्यम से अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्ति की जाने वाली है। आंध्र प्रदेश में 1000 साथ असम में 106, 511 और 22, बिहार में 1344, दिल्ली में 38, छत्तीसगढ़ में 1155, गुजरात में 1782, हिमाचल प्रदेश में 520, हरियाणा में 270, जम्मू कश्मीर में 267, कर्नाटक में 1022, झारखंड में 908, केरल में 1691, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में 2963, उत्तर प्रदेश में 3169, उत्तराखंड में 436, तमिलनाडु में 2009, तेलंगाना में 608, राजस्थान में 634, पंजाब में 301, उड़ीसा में 1191, मध्य प्रदेश में 2102 सहित अन्य राज्यों में बंपर भर्ती निकाली गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी

जो उम्मीदवार इन पदों पर सिलेक्टर होंगे उन्हें पद के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर 12000 से 29380 रुपए प्रति माह, डाक सेवक पदों पर 10000 से 24470 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews