अनूपपुर में सेना में भर्ती का आयोजन 7 फरवरी से, ऐसे कराएं पंजीयन

अनूपपुर में सेना में भर्ती का आयोजन 7 फरवरी से, ऐसे कराएं पंजीयन

भोपाल। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा 7 से 19 फ रवरी तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिसर अनूपपुर में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, क्लर्क, स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड्समैन (10 वीं एवं 8 वीं पास) सैनिक नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा एवं सैनिक तकनीकी के लिए है। इसके लिए वेबसाइट पर 22 जनवरी तक प्रतिभागी अपना पंजीयन करा सकते हैं। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि समय से पूर्व अपना पंजीयन कर एडमिट कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर निर्धारित समय व तिथि में रिपोर्ट करें।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews