JEE Advanced पर बड़ी अपडेट, रिस्पॉन्स शीट जारी, लिंक हुआ एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड, फॉलो करें ये स्टेप्स 

जेईई एडवांस्ड आन्सर-की से पहले रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध हो चुकी है। इसकी मदद से संभावित अंकों का अंदाजा लगा पाएंगे। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें?
jee advanced 2025

जो भी उम्मीदवार जेई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 22 मई यानी आज आईआईटी कानपुर में रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतिक्रिया पत्रक के लिए तीन लिंक एक्टिव किए गए हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर,  जन्मतिथि और अन्य लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

रिस्पॉन्स शीट परीक्षा (JEE Advanced 2025) से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसमें परीक्षा के दौरान दिए गए उत्तर का रिकॉर्ड होता है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के साथ  इसका मिलान करके संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

18 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक जारी थी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का एडमिशन विभिन्न इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में होगा।

इस दिन आएगी उत्तर कुंजी

आईआईटी कानपुर में महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है। 26 मई सुबह 10:00 बजे प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। 27 मई तक उम्मीदवार फीडबैक और कमेंट दर्ज कर पाएंगे। रिजल्ट की घोषणा 2 जून सोमवार को होने वाली है। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रिस्पांस शीट के लिए दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट नजर आएगी।
  • इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews