JEE Main 2026 सेशन-1 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी की एडवाइजरी, अभ्यर्थी जरूर जान लें

जेईई मेंस सेशन-1 को लेकर एनटीए ने नई एडवाइजरी की है। उम्मीदवार पेपर लीक से संबंधित फर्जी दावों से बचने की सलाह दी है। परीक्षा 29 जनवरी तक चलेगी। आइए जानें अभ्यर्थी क्या करें और क्या नहीं?
jee main 2026

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2026) सेशन-1 की शुरुआत 21 जनवरी से हो चुकी है। बुधवार को करीब 2.6 लाख उम्मीदवार शिफ्ट शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 में शामिल हुए। उम्मीदवारों की उपस्थिति 96% रही है। जेईई मेंस 29 जनवरी तक आयोजित होगा। हालांकि अब 21, 22, 23 और 24 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में सीसीटीवी निगरानी में आयोजित हो रही है।

जल्द ही 28 और 29 के लिए जल्द ही हॉल टिकट उपलब्ध हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट के लिए  नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in विजिट करते की रहने की सलाह दी जाती है।

पेपर लीक के फेक दावों से बचें-एनटीए  

एनटीए के सामने टलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से प्रश्न पत्र साझा करने की खबरें आई। जिसे एजेंसी ने फर्जी बताया है। और स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र नहीं  दिए जाते हैं और न बेचे जाते हैं। न ही इन्हें साझा या लीक किया जाता है। सभी उम्मीदवारों को नकली और  धोखाधड़ी वाले दावों से बचकर रहने की सलाह दी गई है।

एनटीए ने कहा, “इनका मकसद केवल छात्रों को ठगना है। अक्सर ऐसे विज्ञापन पर पेमेंट और पर्सनल डेटा की मांग करते हैं। जिससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।।” उम्मीदवारों को असली जानकारी के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट और नोटिस पर भरोसा करने की सलाह दी जाती है।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। सारी जानकारी को सत्यापित करें।
  • प्रवेश पत्र में दी गई तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग और गेट क्लोजिंग टाइम का खास ख्याल रखें। सही समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • एडमिट कार्ड की A4 साइज प्रिंटेड कॉपी, ओरिजिनल फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर जाना न भूलें।
  • जिन उम्मीदवारों ने आवेदन केदौरान आधार सत्यापन नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, बैग, पेपर, खाने-पीने की चीजों पर प्रतिबंध होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. एनटीए जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर एडमिट कार्ड ‘जेईई मेंस 2026 सेशन 1’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. इसमें दी गई जानकारी को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार प्रवेश पत्र का 2-3 प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews