कब आएगी JEE Main 2026 एग्जाम सिटी स्लिप? नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेंस जनवरी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी हो सकती है। एनटीए मे टाइमलाइन का ऐलान भी कर दिया है। शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। आइए जानें कैसे शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें?
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस 2026 से संबंधित इनफॉरमेशन बुलेटिन जारी की है। जिसमें परीक्षा की तारीख से लेकर एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप की संभावित तिथि दी गई है। जिसके मुताबिक जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में शहर सूचना पर्ची उपलब्ध हो सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस के लिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी देना है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार यात्रा और आवास की व्यवस्था पहले से ही कर सकें। ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “JEE Main 2026 City Intimation Slip” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। लॉग इन ऑप्शन को चुनें। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर सिटी स्लिप नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्टआउट निकाल कर रख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन 21 से लेकर 30 जनवरी 2026 के बीच होगा। एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक जारी थी। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 1 से 2 दिसंबर तक दिया गया था। परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित होने वाली है।

जेईई मेंस पैटर्न जान लें

ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस में 3 पेपर्स होंगे। पेपर-1 बीई/बीटेक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से संबंधित 20-20 प्रश्न इसमें शामिल होंगे।

पेपर-2ए में गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट कुल तीन भाग होते हैं। प्रश्नों की संख्या 77 होती है। ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर दोनों ही पेपर सीबीटी मोड में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं पेपर-2बी प्लानिंग के लिए होता है, उसमें भी तीन भाग होते हैं। प्रश्नों की संख्या 100 होती है। तीनों भाग सीबीटी मोड में आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम सुबह 9:00 से लेकर 12:00 बजे तक चलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews