JEE Main 2026 सेशन-2 खत्म, उत्तर कुंजी और रिजल्ट की तारीख घोषित, NTA ने जारी किया अहम नोटिस

एनटीए ने जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा खत्म होते ही उत्तर कुंजी और रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम 6 दिनों तक 10 पालियों में 318 शहरों में आयोजित किया गया था। आइए जानें पेपर-1 आंसर-की कब जारी होगी?
jee main 2026

जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा (JEE Main 2026) समाप्त हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा का आयोजन 2, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया। भारत में 304 और विदेश में 14 शहरों में स्थित 556 परीक्षा केंद्रों ज्वाइन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेंस) का आयोजन किया गया। इसमें करीब 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।

पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए 11 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था। जिसमें उम्मीदवारों की उपस्थिति 93% रही। 97% आधार प्रमाणीकरण किया गया। पेपर 2 के लिए 54,953 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इसमें करीब 73% उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार रहता है। जिसकी तारीख एनटीए ने घोषित कर दी है।

कब जारी होगी उत्तर कुंजी?

9 अप्रैल को सभी शिफ्टों के पत्र पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। 11 अप्रैल 2026 को पेपर-1 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि यह सुविधा निर्धारित समय सीमा के लिए ही उपलब्ध रहेगी।चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। जो केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। पेपर-2 की तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट पर भी अपडेट 

जेईई मेंस सेशन-2 पेपर-1  का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हो सकता है। प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। रिजल्ट भी इसी पर आधारित होगा। जिस पर चुनौती दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न एनआईटी और इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई/बी टेक पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा। इसके अलावा टॉप 2.5 लाख रैंक लाने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने की अनुमति होगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल को शुरू होगी। हालांकि फॉरन स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल 6 अप्रैल को ही एक्टिव हो चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews