JEE Main अप्रैल सेशन आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिव, रिजल्ट जल्द

जेईई मेंस उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एनटीए आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दे रहा है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है।
jee main 2026

शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-2 (JEE Main 2026) उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध हो चुका है। जिसपर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। प्रश्न पत्र 9 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस दूसरे सेशन का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया गया था। इसके लिए भारत के 304 भारत और विदेश के 14 शहरों में 556 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इसमें 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। फिलहाल एनडीए ने केवल पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए उत्तर के लिए आंसर-की जारी की है। पेपर 2 के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब तक दर्ज करें आपत्ति?

11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल रात 11:50 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। डेडलाइन खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी और रिजल्ट इसी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

  1. सबसे पहले जेईई मेंस 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट सेक्शन में “आंसर-की चैलेंज JEE Main 2026 सेशन 2” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इसे रिस्पांस सीट से मैच मैच करें।
  5. मार्किंग स्कीम के हिसाब से अपेक्षित अंकों की गणना करें।

रिजल्ट की तारीख भी घोषित 

जेईई मेंस सेशन 2  रिजल्ट की संभावित तिथि की एनटीए ने घोषित कर दी है। परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। टॉप 2.5 लाख रैंक लाने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन 17 मई को होने वाला है। वहीं इसके आधार पर विभिन्न एनआईटी और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews